लाइव न्यूज़ :

Husqvarna पहुंची भारत, पेश कीं दो प्रीमियम बाइक, खरीदना चाहते हैं दमदार बाइक तो कर लें थोड़ा इंतेजार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2019 17:43 IST

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि  Husqvarna ब्रैंड, KTM ग्रुप का हिस्सा है। बजाज ऑटो की भी इसमें हिस्सेदारी है। इसके ब्रैंड के तहत दो बाइक लॉन्च की जाएंगी।

Open in App
ठळक मुद्देये दोनों ही बाइक्स 249सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन के साथ आएंगी।दोनों बाइक्स को 14 फरवरी 2020 को लॉन्च करने की तैयारी है।

बजाज ऑटो ने भारत में प्रीमियम मोटरसाइकल ब्रैंड Husqvarna (हस्कवार्ना) पेश किया है। इस ब्रैंड के जरिये कंपनी Vitpilen 250 और Svartpilen 250 बाइक पेश किया है। आपको बता दें कि Husqvarna दुनिया की सबसे पुरानी मोटरसाइकल ब्रांड्स में से एक है। यह कंपनी साल 1903 से प्रॉडक्शन क्षेत्र में काम कर रही है। 

कंपनी ये Vitpilen और Svartpilen दोनों ही बाइक बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के हिसाब से लॉन्च की है। बजाज ऑटो का कहना है कि इन दोनों ही पॉवरफुल बाइक्स को फरवरी से बेचा जाएगा। 

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि  Husqvarna ब्रैंड, KTM ग्रुप का हिस्सा है। बजाज ऑटो की भी इसमें हिस्सेदारी है। Husqvarna ब्रैंड के तहत लॉन्च की जाने वाली बाइक्स को बजाज ऑटो के चाकन प्लांट में बनाया जाएगा। 

ये दोनों ही बाइक्स 249सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन के साथ आएंगी। KTM का हिस्सा होने के चलते इस बाइक के काफी पुर्जे KTM के 250cc मॉडल्स वाली Duke के हो सकते हैं। 

दोनों बाइक्स को 14 फरवरी 2020 को लॉन्च करने की तैयारी है। उसी दौरान इनकी कीमत का भी खुलासा होगा। फिलहाल कहा जा रहा है कि इन बाइक्स की कीमत 2.25 लाख से 2.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

टॅग्स :बजाजबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें