लाइव न्यूज़ :

भारी संकट में ऑटो इंडस्ट्री, पिछले साल की तुलना में वाहनों की बिक्री में करीब 19 फीसदी गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2019 12:48 IST

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऑटो इंडस्ट्री में ऐसे ही लगातार मंदी होती रही है तो कई लाख नौकरियां भी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देवाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी समीक्षावधि के दौरान गिरावट देखी गयी है।जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 16.82 प्रतिशत अधिक यानी 18,17,406 वाहन था।

देश में ऑटो इंडस्ट्री भारी संकट से जुझ रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वाहनों की बिक्री में जुलाई में 18.71 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इन गाड़ियों में दो और तीन पहियां की गाड़ियां शामिल हैं। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक सभी वाहनों (2 और 3 तीन पहिया समेत) जुलाई 2018-19 में करीब 18,25,148 गाड़ियों की बिक्री हुई। जबकि जुलाई 2018 में कुल 22,45,223 गाड़ियों की बिक्री हुई है। 

इसी तरह मोटरसाइकिल की घरेलू बिक्री पिछले महीने 9,33,996 इकाई रही जो जुलाई 2018 की 11,51,324 इकाई बिक्री के मुकाबल 18.88 प्रतिशत कम है। जुलाई में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 15,11,692 वाहन रही। जुलाई 2018 में यह आंकड़ा 16.82 प्रतिशत अधिक यानी 18,17,406 वाहन था।

वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में भी समीक्षावधि के दौरान गिरावट देखी गयी है। यह 25.71 प्रतिशत घटकर 56,866 वाहन रही जो पिछले साल जुलाई में 76,545 वाहन थी। विविध श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री जुलाई में 18.71 प्रतिशत गिरकर 18,25,148 वाहन रही जो जुलाई 2018 में 22,45,223 वाहन थी। सियाम के मुताबिक सभी वाहन श्रेणियों में जुलाई में गिरावट दर्ज की गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुलाई में वाहनों की बिक्री में लगातार 9वें महीने गिरावट दर्ज की गई। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ऑटो इंडस्ट्री में ऐसे ही लगातार मंदी होती रही है तो कई लाख नौकरियां भी जा सकती है।  

(पीटीआई न्यूज एजेंसी से इनपुट)

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें