लाइव न्यूज़ :

Auto Expo 2018: आज से शुरू हो रहा है गाड़ियों का 'महाकुंभ', पढ़ें क्या होगा इस बार खास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2018 09:39 IST

'ऑटो एक्सपो : द मोटर शो' 2018 के 14वें सीजन की शुरुआत आज(7 फरवरी) से हो जाएगी।यह एशिया का सबसे बड़ा ऑटो शो है, जो कि 14 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा।

Open in App

 'ऑटो एक्सपो : द मोटर शो' 2018 के 14वें सीजन की शुरुआत आज(7 फरवरी) से हो जाएगी।यह एशिया का सबसे बड़ा ऑटो शो है, जो कि 14 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। वहीं, कंपोनेंट शो (ऑटो पार्ट्स) 8 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। इसके लिए लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

क्या होगा खास

इस बार के ऑटो एक्सपो में 24 नए वाहनों की लांचिंग होगी और करीब 100 वाहनों के वर्ष 2018 के सीजन लांच किए जाएंगे। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्च र्स (सियाम) के अध्यक्ष अभय फिरोदिया ने बताया है कि ऑटो एक्सपो के इस संस्करण में 100 प्रदर्शक शामिल हो रहे हैं, जो पिछले संस्करण के 88 प्रदर्शकों से अधिक है।

उन्होंने कहा है कि दिलचस्प है कि पिछले साल इसमें 11 स्टार्ट-अप कंपनियों ने भाग लिया था, इस साल उनकी संख्या केवल दो है। ऑटो एक्सपो : द मोटर शो 2018  का आयोजन संयुक्त रूप से ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैनुफैक्च र्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और द सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्च र्स (सियाम) मिलकर कर रहे हैं। वहीं, आयोजकों के मुताबिक, इस शो को इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेश ऑफ मोटर व्हिकल मैनुफैक्च र्स (ओआईसीए) की मान्यता प्राप्त है। 

बताया जा रहा है कि इस ऑटो एक्सपो शो में 8 लाख से अधिक लोग भाग ले सकते हैं, जिसे आम नागरिकों के लिए 9 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक खो जाएगा। इस ऑटो में 36 से ज्यादा  ऑटोमेकर्स अपनी कार, एसयूवी, टू व्हीलर और कॉमर्शियल वाहनों को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही साथ इस बार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक वाहन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

वहीं, वीकडेज में बिजनेस आवर के दौरान टिकट की कीमत 750 रुपये होगी और पब्लिक आवर के दौरान टिकट की कीमत 350 रुपये होगी। बिजनेस आवर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगा और पब्लिक आवर दिन में 1 बजे से लेकर 6 बजे तक होगा। वीकएंड्स के दौरान टिकट की कीमत 475 रुपये होगी। 

टॅग्स :ऑटो एक्सपो 2018 दिल्लीकार
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें