लाइव न्यूज़ :

Auto Expo 2018: ये है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कैफे रेसर बाइक, जानें कीमत और खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: February 13, 2018 13:50 IST

ऑटो एक्सपो 2018 में इलेक्ट्रिक कारों के साथ साथ कई इलेक्ट्रिक बाइक्स को भी शोकेस किया गया है।

Open in App

ऑटो एक्सपो 2018 में इलेक्ट्रिक कारों के साथ साथ कई इलेक्ट्रिक बाइक्स को भी शोकेस किया गया है। इसी दौरान गुजरात की एक कंपनी ने देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कैफे रेसर बाइक को लॉन्च किया। Menza Lucat  एक इलेक्ट्रिक कैफे रेसर बाइक है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपये रखी गई है।

Menza Lucat  की बुकिंग 14 फरवरी से शुरू कर दी जाएगी। कंपनी इस बाइक के साथ बैटरी भी लीज़ पर दे रही है जिसके लिए ग्राहकों को 4,000 रुपये प्रति महीने का चार्ज देना होगा। Menza Lucat  को 84 फीसदी भारत में तैयार किया गया है। बाइक की डिलिवरी अगस्त महीने से शुरू कर दी जाएगी।

Menza Lucat  में 72V Li-ion बैटरी लगाई गई है जिसे चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है। इस बाइक को फास्ट चार्ज भी किया जा सकता है और इसमें करीब 90 मिनट का समय लगता है। ये बाइक 24hp का पावर और 60Nm का टॉर्क देता है। इस बाइक के साथ कंपनी कस्टमाइजेशन का भी ऑप्शन दिया गया है। इस बाइक को पेटीएम मॉल के ज़रिए भी खरीदा जा सकता है। इस बाइक की घर पर डिलिवरी भी की जा सकेगी।

कंपनी यमुना एक्सप्रेस वे पर अपना पहला चार्जिंग स्टेशन बना रही है। इसके अलावा कंपनी पूरे देश में अलग अलग जगहों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी भी कर रही है। कंपनी का कहना है कि दो चार्जिंग स्टेशन की दूरी करीब 80 किलोमीटर होगी।

टॅग्स :ऑटो एक्सपो 2018 दिल्लीइलेक्ट्रिक बाइकनई बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

भारतमहाराष्ट्र की ईवी नीति से पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी

कारोबारदिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2.0ः इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदो और 36000 रुपये छूट पाओ, महिलाओं को तोहफा देंगी सीएम रेखा गुप्ता

टेकमेनियाहर तरह के इलेक्ट्रिक वाहनों को है अभी प्रोत्साहन की जरूरत 

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें