लाइव न्यूज़ :

एक बार चार्ज करने पर ALTO-Wagon R देगी 150 किलोमीटर का माइलेज, इंजन में कराना होगा ये बदलाव

By धीरज पाल | Updated: November 15, 2018 10:31 IST

हैदराबाद की स्‍टार्टअप कंपनी ई-ट्रायो (E-Trio) देश की पहली ऐसी फर्म है जिसे ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) से मान्‍यता मिली है।

Open in App

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों और महानगरों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए लोग इलेक्ट्रानिक वाहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। अगर आपके पास पेट्रोल व डीजल से चलने वाली कार हैं और आप अपने कार को इलेक्ट्रानिक कार में बदकर पेट्रोल व डीजल के दामों से मुक्ति चाहते हैं तो आपके लिए यह संभव होगा। इससे न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्कि ईंधन खर्च भी घट जाएगा।

ऐसा करने के लिए हैदराबाद की एक कंपनी ऑफर लाई है। हैदराबाद की स्‍टार्टअप कंपनी ई-ट्रायो (E-Trio) देश की पहली ऐसी फर्म है जिसे ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) से मान्‍यता मिली है। जो डीजल और पेट्रोल गाड़ियों को इलेक्ट्रानिक वाहनों में परिवर्ति कर सकती है। 

क्यों कराएं इलेक्ट्रानिक कार में रेट्रोफिट

अगर आपके मन में यह प्रश्न आता है कि हम अपनी पुरानी गाड़ियों को इलेक्ट्रानिक कारों में क्यों परिवर्तित कराएं तो हम आपको बता दें कि गाड़ियों में पेट्रोल-डीजल कार का खर्च 6.5 रुपए प्रति किलोमीटर के आसपास आता है। जबकि, इलेक्ट्रिक कार पर एक रुपए प्रति किमी से भी कम खर्च आता है।

हैदराबाद की यह कंपनी आपकी मौजूदा कार में रेगुलर आईसी इंजन रेट्रोफिट कर सकती है। इस कंपनी को मारुति आल्‍टो (Alto) और वैगन आर (Wagon R) को पूर्णत: इलेक्ट्रिक कार में कन्‍वर्ट करने का लाइसेंस मिला हुआ है।

ऐसे कराएं चेंज 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी का दावा है कि रेट्रोफिटेड आल्‍टो और वैगन आर इलेक्ट्रिक वाहन सिंगल चार्जिंग में 150 किमी तक चल पाएंगे। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि इन वाहनों को कभी भी और कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। वहीं कंपनी एक महीने में 1000 कारों को इलेक्ट्रिक में कन्‍वर्ट करने का दावा पेश की है। 

टॅग्स :इलेक्ट्रिक कारमारुति सुजुकी अल्टो 800मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारHonda Electric SUV zero alpha: होंडा इलेक्ट्रिक एसयूवी ‘होंडा 0 ए’ का अनावरण, 2027 में भारत में उपलब्ध, जानें फीचर और कीमत

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें