लाइव न्यूज़ :

टेस्टिंग के दौरान दिखी 7-सीटर ह्युंडई क्रेटा, तस्वीरों में देखें कैसा है नया लुक

By रजनीश | Updated: April 2, 2020 15:13 IST

लीक तस्वीरों में 7-सीटर क्रेटा का फ्रंट लुक दिखा जिसमें अलग डिजाइन की ग्रिल दी गई है और एलईडी हेडलाइट 5-सीट वाली नई क्रेटा जैसी ही है।

Open in App
ठळक मुद्देक्रेटा का 7-सीटर वर्जन भारतीय बाजार में साल 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। मार्केट में इसकी टक्कर टाटा ग्रैविटस और एमजी हेक्टर प्लस से होगी।

कार निर्माता कंपनी ह्युंडई अपनी लोकप्रिया कार क्रेटा का 7-सीटर वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। ह्युंडई ने इस 7 सीटर कार की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। टेस्टिंग के दौरान ही इस एसयूवी की लीक तस्वीरें भी निकलकर सामने आई हैं।

लीक तस्वीरों को देखने से कहा जा सकता है कि 7 सीटर क्रेटा की स्टाइलिंग इसके 5-सीटर मॉडल के मुकाबले थोड़ा अलग होगा। इसके अलावा इस कार के स्ट्रक्चर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। 

लीक हुई 7-सीटर क्रेटा का रियर और फ्रंट दोनों ही लुक अलग देखने को मिलेगा। लीक तस्वीर को देखने से लगता है कि इसमें सी-शेप ब्रेक लाइट के साथ अलग डिजाइन के बड़े टेललैम्प मिलेंगे। इसमें अलग डिजाइन का टेलगेट दिया गया है। ट्विन एग्जॉस्ट का फीचर इसमें भी मिलेगा। 

लीक तस्वीरों में 7-सीटर क्रेटा का फ्रंट लुक दिखा जिसमें अलग डिजाइन की ग्रिल दी गई है और एलईडी हेडलाइट 5-सीट वाली नई क्रेटा जैसी ही है। फॉग-लैम्प को फ्रंट बंपर पर नीचे की तरफ दिया गया है। 7-सीटर एसयूवी में फ्रंट पार्किंग सेंसर भी दिया जाएगा। लीक तस्वीर में 7-सीटर क्रेटा रूफ रेल्स और शार्क फिन एंटीना के साथ दिख रही है।

इंजन7-सीटर क्रेटा के इंजन से जुड़ी कोई भी डीटेल अभी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि इसमें भी 5-सीटर मॉडल वाला इंजन ही दिया जाएगा। इनमें 1.5-लीटर के पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल हैं। हालांकि, इंटरनैशनल मार्केट में इस एसयूवी को 1.6-लीटर टर्बो पेट्रोल या 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन साथ उतारा जा सकता है। क्योंकि किया सेल्टॉस के ग्लोबल वर्जन में यही इंजन दिए गए हैं।

क्रेटा का 7-सीटर वर्जन भारतीय बाजार में साल 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। मार्केट में इसकी टक्कर टाटा ग्रैविटस और एमजी हेक्टर प्लस से होगी।

टॅग्स :ह्युंडई क्रेटाकारएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: गोल्ड के बिना भी आएगी घर में बरकत, अक्षय तृतीया पर जरूर खरीदें ये सस्ती और शुभ चीजें

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें