लाइव न्यूज़ :

लॉन्च हुई जबरदस्त माइलेज देने वाली बजाज की नई बाइक, चलाने में पहले से भी ज्यादा आरामदायक

By रजनीश | Updated: May 19, 2020 16:00 IST

कंपनी के दावे के मुताबिक नई प्लैटिना में एक्स्ट्रा-लॉन्ग डबल स्प्रिंग रियर सस्पेंशन, स्प्रिंग सॉफ्ट सीट, डायरेक्शनल टायर और रबर फुटपैड दिए गए हैं। ये फीचर्स बाइक के राइडिंग कम्फर्ट को बढ़ाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनई प्लैटिना में रिब्ड पैटर्न वाली नई सीट दी गई है। ये वही सीट है जो प्लैटिना 110 H-Gear के साथ आती है। नई बीएस6 प्लैटिन में फ्यूल इंजेक्टेड टेक्नॉलॉजी वाला 102cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.7bhp की पावर और 8.34Nm टॉर्क जेनरेट करता है।

बाइक निर्माता कंपनी बजाज ने बेहतरीन माइलेज के लिए पहचानी जाने वाली अपनी लोकप्रिय बाइक प्लैटिना 100 का BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई बीएस6 प्लैटिना 100 को कंपनी ने दो वैरियंट किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट में उपलब्ध कराया है। 

कीमतबात करें इनके कीमत की तो जह किक स्टार्ट वाले मॉडल की कीमत 47,763 रुपये और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वाले मॉडल का दाम 55,546 रुपये रखा गया है। ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं।

इंजननई बीएस6 प्लैटिन में फ्यूल इंजेक्टेड टेक्नॉलॉजी वाला 102cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.7bhp की पावर और 8.34Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

हालांकि इस बाइक के सिर्फ इंजन को नहीं बल्कि इसके लुक को भी अपग्रेड किया गया है। बाइक के कलर्ड काउल की जगह टिंटेड विंडस्क्रीन दी गई है। हेडलैम्प यूनिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ब्रेकिंगकंपनी के दावे के मुताबिक नई प्लैटिना में एक्स्ट्रा-लॉन्ग डबल स्प्रिंग रियर सस्पेंशन, स्प्रिंग सॉफ्ट सीट, डायरेक्शनल टायर और रबर फुटपैड दिए गए हैं। ये फीचर्स बाइक के राइडिंग कम्फर्ट को बढ़ाते हैं। बाइक कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) से लैस है।

नई प्लैटिना में रिब्ड पैटर्न वाली नई सीट दी गई है। ये वही सीट है जो प्लैटिना 110 H-Gear के साथ आती है। प्लैटिना 100 दो कलर ऑप्शन- रेड और ब्लैक में उपलब्ध है।

टॅग्स :बजाजबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें