लाइव न्यूज़ :

Honda ने किया 2018 CBR250R की कीमतों का ऐलान, जानें बाइक की खासियत

By सुवासित दत्त | Published: March 17, 2018 5:02 PM

मशहूर टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Honda ने 2018 Honda CBR250R की कीमतों का ऐलान कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे2018 Honda CBR250R को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था2018 Honda CBR250R 249.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन से लैस है2018 Honda CBR250R का मुकाबला UM Renegade, Royal Enfield Thunderbird और Yamaha Fazer 25 से है

2018 Honda CBR250R की कीमतों का ऐलान कर दिया गया है। इस बाइक का बेसब्री से भारतीय बाज़ार में इंतज़ार किया जा रहा था। 2018 Honda CBR250R दो वेरिएंट -  Standard और Dual Channel ABS में उपलब्ध होगी जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत क्रमश: 1.63 लाख रुपये और 1.93 लाख रुपये रखी गई है। बाइक के 2018 मॉडल में फुल एलईडी हेडलैंप, पोजिशन लैंप लगाया गया है। इसके अलावा छोटे-मोटे कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं।

2018 Honda CBR250R को दिल्ली ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। ऑटो एक्सपो 2018 में 2018 Honda CBR250R के अलावा कंपनी ने नई Honda Activa, Honda PCX और Honda X Blade को भी शोकेस किया था। Honda CBR250R को सबसे पहले साल 2011 में भारत में लॉन्च किया गया था। पिछले साल इस बाइक की बिक्री बंद कर दी गई थी। अब इस बाइक के 2018 मॉडल को BS IV इंजन अपग्रेड के साथ उतारा गया है।

2018 Honda CBR250R का भारतीय बाज़ार में मुकाबला UM Renegade, Royal Enfield Thunderbird और Yamaha Fazer 25 से है। बाइक के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये बाइक 249.6 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन इंजन से लैस है। बाइक का इंजन 26 बीएचपी का अधिकतम पावर और 22.9Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। बाइक की टॉप स्पीड 135 किलोमीटर प्रति घंटा है।

2018 Honda CBR250R पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा आकर्षक है। ये बाइक 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें ऑल-एलईडी हेडलाइट, ऑप्शनल डुअल चैनल एबीएस और अन्य फीचर्स दिए गए हैं। बाइक में 110/70-17M/C फ्रंट और 140/70-17M/C रियर व्हील लगाया गया है।

टॅग्स :होंडा मोटरसाइकिलबाइकनई बाइकहोंडा सीबीआर250 आर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक से नहीं उतरा कस्टमर, धक्का लगाता रहा चालक, देखें वीडियो

ज़रा हटकेस्टंट करने के दौरान अचानक हवा में उड़ी बाइक, फेमस यूट्यूबर के एक्सीडेंट का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल

कारोबारहीरो मोटोकॉर्प को Harley-Davidson X440 के लिए 25,597 बुकिंग मिलीं

भारत'द बेंगलुरु किड' के नाम से मशहूर 13 साल के बाइक रेसर श्रेयस हरीश की हुई मौत, जानिए कैसे गई जान

कारोबारNew Honda Activa 125: नया एक्टिवा 125 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें