लाइव न्यूज़ :

खेल मंत्री किरेन रिजीजू को उम्मीद, 2028 ओलंपिक में टॉप-10 में रहना मुश्किल, लेकिन असंभव नहीं

By भाषा | Updated: April 29, 2020 18:31 IST

खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने बताया कि 2028 ओलंपिक के लिए प्रतिभा तलाशने का काम शुरू हो चुका है और देशव्यापी लॉकडाउन उठने के बाद प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

Open in App

खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने बुधवार को कहा कि 2028 ओलंपिक में पदक तालिका में शीर्ष दस में रहना मुश्किल लक्ष्य है लेकिन असंभव नहीं और सरकार ने इसे हासिल करने के लिये प्रयास शुरू कर दिए हैं।

रिजीजू ने कहा कि 2028 ओलंपिक के लिए प्रतिभा तलाशने का काम शुरू हो चुका है और देशव्यापी लॉकडाउन उठने के बाद प्रक्रिया तेज हो जाएगी। उन्होंने टेबल टेनिस कोचों के साथ एक ऑनलाइन सत्र में कहा, ‘‘हमने 2028 ओलंपिक की पदक तालिका में भारत को शीर्ष 10 में देखने का लक्ष्य रखा है। यह मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना महामारी से उबरने के बाद हम विशेष टीमें बनाएंगे और हर खेल के लिये बनने वाली टीमों में मौजूदा और अनुभवी कोच और खिलाड़ी होंगे। ये टीमें देश के हर जिले में जाकर प्रतिभाएं तलाशेंगी। हमारे पास आठ साल हैं और मुझे यकीन है कि मौजूदा नीतियों के तहत भारत शीर्ष दस में होगा।’’ 

इस ऑनलाइन सत्र में भारत के पूर्व खिलाड़ी कमलेश मेहता, भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के सचिव एम पी सिंह ने भी भाग लिया। इसका संचालन भारत के पूर्व इतालवी कोच मास्सिमो कोंस्टेंटिनी ने किया। 

रिजीजू ने कहा, ‘‘भारत के लिये 2018 टेबल टेनिस में यादगार साल रहा जिसमें हमने एशियाई खेलों में दो कांस्य पदक जीते। हम अगर वहां जीत सकते हैं तो ओलंपिक में भी जीत सकते हैं।’’

टॅग्स :किरेन रिजिजूओलंपिकइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह