लाइव न्यूज़ :

भारत के सबसे उम्रदराज एशियाई ब्रिज चैंपियन अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित

By भाषा | Updated: May 20, 2020 21:10 IST

ब्रिज महासंघ ने इन दोनों के पास एक फॉर्म भेजा है और उसे दो दिन में भरकर भेजने के लिये कहा है...

Open in App

शिबनाथ सरकार और प्रणब बर्धन की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी को भारतीय ब्रिज महासंघ ने प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार के लिये नामित किया है। बर्धन और सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की ब्रिज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। बर्धन (अभी 62 साल) भारत के सबसे उम्रदराज एशियाई चैंपियन बने थे।

बर्धन ने कहा, ‘‘गलती से पिछले साल हमारे नामों का नामांकन नहीं हो पाया था और यह हमारे लिये लंबा इंतजार रहा। उम्मीद है कि हमें इस साल यह पुरस्कार मिलेगा जिससे देश में इस खेल को नयी दिशा मिलेगी।’’

ब्रिज महासंघ ने इन दोनों के पास एक फॉर्म भेजा है और उसे दो दिन में भरकर भेजने के लिये कहा है। नामांकन की अंतिम तिथि तीन जून है। बर्धन और भादुड़ी पिछले दो दशक से भी अधिक समय से ब्रिज खेल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा पूरा जीवन इस खेल का समर्पित रहा है। लोग पहले ताश का खेल खेलने के लिये हमारी खिल्ली उड़ाते थे लेकिन 2018 में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक ने सभी का नजरिया बदल दिया है।’’

टॅग्स :एशियन गेम्सइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह