लाइव न्यूज़ :

ग्वाटेमाला में ज्वालामुखी फटने से 25 लोगों की मौत, हवाईअड्डा बंद

By भाषा | Updated: June 4, 2018 17:30 IST

देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी नेशनल कॉर्डिनेटर फॉर डिजास्टर रिडक्शन के प्रवक्ता ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में कहा, 'रात नौ बजे तक मृतकों की संख्या 25 थी।'

Open in App

ग्वाटेमाला सिटी, 4 जून: ग्वाटेमाला के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी 'वोल्कन डे फुगो' में हुए विस्फोट में लगभग 25 लोगों की मौत हो गई। विस्फोट से निकली राख के कारण हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा। देश की आपदा प्रबंधन एजेंसी नेशनल कॉर्डिनेटर फॉर डिजास्टर रिडक्शन के प्रवक्ता ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में कहा, 'रात नौ बजे तक मृतकों की संख्या 25 थी।'

प्रवक्ता ने कहा कि लापता और मृतकों के लिए खोज एवं बचाव अभियान कम रोशनी और खतरनाक स्थितियों के कारण रद्द कर दिया गया है। ज्वालामुखी फटने से आसपास के इलाके में आसमान में राख फैल गई। इससे पहले आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सर्गियो कबानास और राष्ट्रपति जिम्मी मोराल्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई, 20 घायल हो गए और 17 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।

मोराल्स ने घटना से सबसे अधिक प्रभावित एस्क्युन्टिला, चिमाल्टेनांगो और सैकेटेपेक्वेज के लिए रेड अलर्ट की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वह और उनकी सरकार इलाकों में आपातकाल की स्थिति की घोषणा करने के बारे में कांग्रेस से बात करेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से शांत रहने की अपील की।

मोराल्स ने कहा कि आपात अभियानों में मदद करने के लिए पुलिस, रेड क्रॉस और सेना के हजारों कर्मियों को भेजा गया है। कबानास ने कहा कि कुछ लोग लापता भी हुए हैं लेकिन हमें यह नहीं पता कि कितने लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि लावा निकलने से कई समुदायों तक पहुंच बाधित हो गई है। विमानन अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी से निकली घनी राख के कारण ग्वाटेमाला सिटी के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे को बंद करना पड़ा। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

डब्लू डब्लू ई अधिक खबरें

डब्लू डब्लू ईऑस्ट्रेलिया में मिला ओमीक्रॉन वैरिएंट का नया वर्जन, दुनिया में पहली बार आया सामने, जानिए

डब्लू डब्लू ईWWE सुपरस्टार अंडरटेकर ने लिया संन्‍यास, 3 दशक तक रिंग में 'डेडमैन' के नाम से मचाई दहशत

डब्लू डब्लू ईकोरोना वायरस: अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए ट्रंप ने इन 6 भारतीय-अमेरिकियों पर जताया भरोसा, टीम में किया शामिल

डब्लू डब्लू ईWWE Super ShowDown 2020: रोमन रेंस ने स्टील केज मैच में किंग कॉर्बिन को हराया see pics

बिदेशी सिनेमाहॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन ने 11 साल बाद गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, देखें Photos