लाइव न्यूज़ :

zimbabwe inflation rate: मुद्रास्फीति दर 540 प्रतिशत के पार, अमेरिकी डॉलर के उपयोग पर प्रतिबंध, जानिए मामला

By भाषा | Updated: March 16, 2020 19:46 IST

जिम्बावे राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी ने ट्वीट किया, ‘‘ फरवरी में सर्वकालिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दर सालाना आधार पर 540.16 प्रतिशत रही।’’ पिछले साल जून में मुद्रास्फीति के 176 प्रतिशत पर पहुंच जाने के बाद जिम्बावे ने मुद्रास्फीति आंकड़े सार्वजनिक करने बंद कर दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुद्रा संकट से निपटने के लिए जिम्बावे ने पिछले साल फरवरी में मुद्रा सुधार शुरू किए थे।नयी मुद्रा को प्रचलन में लाया था। साथ ही अमेरिकी डॉलर के उपयोग पर प्रतिबंध भी लगाए थे।

हरारेः जिम्बावे की मुद्रास्फीति दर फरवरी में सालाना आधार पर 540 प्रतिशत के पार पहुंच गयी। जिम्बावे के सांख्यिकी विभाग ने सोमवार को पिछले साल जून के बाद पहली बार मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी किए।

जिम्बावे राष्ट्रीय सांख्यिकी एजेंसी ने ट्वीट किया, ‘‘ फरवरी में सर्वकालिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति दर सालाना आधार पर 540.16 प्रतिशत रही।’’ पिछले साल जून में मुद्रास्फीति के 176 प्रतिशत पर पहुंच जाने के बाद जिम्बावे ने मुद्रास्फीति आंकड़े सार्वजनिक करने बंद कर दिए थे।

मुद्रा संकट से निपटने के लिए जिम्बावे ने पिछले साल फरवरी में मुद्रा सुधार शुरू किए थे और नयी मुद्रा को प्रचलन में लाया था। साथ ही अमेरिकी डॉलर के उपयोग पर प्रतिबंध भी लगाए थे। जिम्बावे में 2009 से अमेरिकी डॉलर ही राष्ट्रीय मुद्रा के तौर पर प्रचलन में थी।

देश में अति-मुद्रास्फीति के 500 अरब प्रतिशत पर पहुंच जाने के बाद उसने अपनी मुद्रा को खत्म कर दिया था। मुद्रास्फीति के ताजा आंकड़ों से फिर से अति-मुद्रास्फीति आने का डर दिखने लगा है जैसा 10 पहले हुआ था। उस समय देश की पूरी बचत खत्म हो गयी थी और वस्तुओं और सेवाओं के दाम हर दिन नयी ऊंचाई को छू रहे थे।

वर्ष 1987 से 2017 की लंबी अवधि में सत्तासीन रहे रॉबर्ट मुगाबे के स्थान पर राष्ट्रपति एमरसन म्नांनगवा ने अर्थव्यवस्था का उद्धार करने के वादे पर ही 2017 में गद्दी संभाली थी। लेकिन दो वर्ष के भीतर ही स्थिति खराब होने लगी। पेट्रोल-डीजल, दवाओं और खाद्यान्नों की सीमित आपूर्ति के चलते अधिकतर जिम्बावे वासियों का कहना है कि यह हालात मुगाबे के दौर से भी बुरे हैं। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रमुद्रास्फीतिज़िम्बाब्वे
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसीरीज पर 3-0 से कब्जा, जिम्बाब्वे को 133 रन से हराया, 15 गेंद में फिफ्टी, फातिमा सना ने रचा इतिहास, पाकिस्तान ने बनाए 223 और मेहमान टीम 90 पर ढेर

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटपीसीबी ने KKR के खिलाड़ी को दो साल के लिए किया बैन, IPL में शामिल होने के लिए PSL को मारी थी लात

क्रिकेटसचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा रिकॉर्ड टूटेगा?, आयरलैंड-जिम्बाब्वे दौरे पर खेलेंगे 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत