लाइव न्यूज़ :

Ukraine President on Modi: 'खूनी के गले लगे सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता', PM मोदी और पुतिन की मुलाकात पर भड़के जेलेंस्की

By आकाश चौरसिया | Updated: July 9, 2024 17:21 IST

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि आज क्रूर मिसाइल हमला रूस की ओर से किया गया जिसमें करीब 37 लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता का दुनिया के सबसे बड़े खूनी को गले लगाना बेहद अफसोसजनक और चिंता का विषय है।

Open in App

नई दिल्ली: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा पर कड़ी आलोचना करते हुए कह दिया है। एक तरफ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता हैं और दूसरी तरफ दुनिया का सबसे बड़ा खूनी है, इस मुलाकात से वो पूरी तरह से आग बबूला हो गए हैं क्योंकि आज ही यूक्रेन के बड़े अस्पताल में हमला हुआ, जहां 170 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिसमें 37 लोगों की मौत हुई है। घायलों में बच्चे भी शामिल है। 

यूक्रेन की ओर से बताया गया कि यह क्रूर मिसाइल हमला में बड़ी दुर्घटना है। यह बहुत अफसोसजनक है और मन को झकझोर देने वाली बात है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय दौर पर रूस पहुंचे हुए हैं, जहां उन्होंने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और आज इंडियन डायसपोरा को संबोधित किया। 

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए कहा, आज का बड़ा हादसा यूक्रेन के बच्चों वाले बड़े अस्पताल पर रूसी मिसाइल हमले में हुआ। आगे बताया कि 170 घायलों में 13 बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हमले करने की योजना के सीधे मायने है कि कैंसर से पीड़ित युवा को शिकार बनाया जाए। कई लोग मलबे के नीचे दब गए। 

यूक्रेन में पीएम मोदी ने वार रुकवा दी, कांग्रेस प्रवक्ता ने ली चुटकीकांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूस दौरे को आड़े हाथों लेते हुए कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि खुद से बने विश्व गुरू हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जिन्होंने अपने को ही विश्वबंधु का टाइटल से संबोधित किया। अब यूक्रेन में हुए बम धमाके पर क्या कहेंगे कि यूक्रेन में मैंने वार रुकवा दी है।

टॅग्स :रूसयूक्रेननरेंद्र मोदीव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता