लाइव न्यूज़ :

हैजे के खिलाफ टीकाकरण में जाम्बिया की मदद कर रहा विश्व स्वास्थ्य संगठन

By IANS | Updated: January 12, 2018 11:50 IST

जनवरी में जाम्बिया को हैजा के टीके की बीस लाख डोज दी गई।

Open in App

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि वह जाम्बिया के दस लाख लोगों को हैजे से बचाने के लिए एक टीकाकरण अभियान में अफ्रीकी देश की मदद कर रहा है। हैजे से बचाव के लिए जाम्बिया की राजधानी लुसाका में बुधवार को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में जाम्बिया को हैजा के टीके की बीस लाख डोज दी गई।जाम्बिया के स्वास्थ्य प्रशासन के अनुसार, इस अभियान से उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत है।हैजा का उपचार न होने की स्थिति में कुछ ही घंटों में रोगी की मौत तक हो सकती है।अक्टूबर 2017 की शुरुआत में हैजे के प्रसार के बाद से देश में हैजे के कुल 2672 मामले सामने आए हैं। इनमें से अकेले लुसाका में ही 2,558 मामले सामने आए हैं। हैजे के कारण देश में हुई 63 मौतों में से 58 मामले लुसाका से थे।विश्व स्वास्थ्य संगठन वर्तमान में हैजे के प्रसार के लिए जिम्मेदार कारणों की रोकथाम के लिए जाम्बिया राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य संस्थान के साथ मिलकर काम कर रहा है। 

टॅग्स :विश्व समाचारस्वास्थ्य
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यप्रेगनेंसी के बाद शिल्पा शेट्टी की तरह 3.5 महीने में ऐसे कम करें 32 किलो वजन

स्वास्थ्यपहनती हैं हाई हील्स तो आपको भी हो सकती हैं ये 7 परेशानियां

स्वास्थ्यब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिए ये खास ड्रिंक पिएं डायबिटीज के मरीज

टेनिसहर किसी को क्यों लेना चाहिए हेल्थ इंश्योरेंस, सानिया मिर्जा ने बताए फायदे

विश्वइजराइल: पुलिस ने कहा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर चलना चाहिए घूसखोरी के लिए मुकदमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल