लाइव न्यूज़ :

विश्व बच्चों के खिलाफ हिंसा रोकने में नाकाम: यूनिसेफ

By IANS | Updated: February 6, 2018 20:37 IST

संयुक्त राष्ट्र ने यमन में इन हमलों में 16 बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है और बढ़ रहे संघर्ष में रोजाना बच्चों के मरने या घायल होने की खबर आ रही है।

Open in App

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) का कहना है कि हिंसा का बच्चों पर काफी बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जो मौजूदा संघर्षो में या आत्मघाती हमलों में मारे जा रहे हैं या फिर युद्धग्रस्त क्षेत्रों से भाग खड़े होने के दौरान मारे जाते हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मध्य पूर्व एवं उत्तरी अफ्रीका में यूनिसेफ के निदेशक ग्रीट कैपेलिएयरेने जनवरी महीने को युद्धग्रस्त मध्यपूर्व और उत्तरी अफ्रीका के लिए बुरा महीना बताया। 

उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है कि हिंसा की घटनाओं में रोजाना बच्चे मर रहे हैं या घायल हो रहे हैं। सिर्फ जनवरी में ही इराक, लीबिया, फिलिस्तीन, सीरिया और यमन में हिंसा की वजह से कम से कम 83 बच्चों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया, "युद्ध की कीमत सबसे अधिक इन बच्चों को ही चुकानी पड़ती है, जबकि इनका इससे कोई लेनादेना भी नहीं है। कम उम्र में ही ये बच्चे मारे जा रहे हैं, इनके परिवार हमेशा के लिए दुख में डूब गए हैं।" कैपिलिएयरे ने कहा कि सीरिया में संघर्ष का यह आठवां साल है, इन संघर्षो में देश में बीते चार सप्ताह में 59 बच्चों की मौत हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र ने यमन में इन हमलों में 16 बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है और बढ़ रहे संघर्ष में रोजाना बच्चों के मरने या घायल होने की खबर आ रही है।

टॅग्स :विश्व समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजराइल: पुलिस ने कहा प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर चलना चाहिए घूसखोरी के लिए मुकदमा

विश्वमणिशंकर अय्यर को भारत जितना पाकिस्‍तान से है प्‍यार, जमकर की पड़ोसी मुल्क की तारीफ

विश्वसंदिग्ध लिफाफा खोलने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की बहू अस्पताल में भर्ती

विश्वरूसः यात्रियों से भरा मॉस्को के पास विमान हुआ था क्रैश, 71 यात्रियों की मौत

विश्वमस्कटः पीएम मोदी ने किए शिव मंदिर के दर्शन, मस्जिद में दुआ मांग भारत के लिए हुए रवाना

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल