लाइव न्यूज़ :

चुनाव के बाद नयी सरकार का हिस्सा नहीं रहूंगा : सूडान के जनरल ने कहा

By भाषा | Updated: November 8, 2021 21:09 IST

Open in App

खारतूम, आठ नवंबर (एपी) सूडान के शीर्ष जनरल ने वादा किया है कि वह 2023 में होने वाले चुनावों के बाद नयी सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे। उनकी यह टिप्पणी देश की परिवर्ती सरकार का तख्तापलट किए जाने के दो सप्ताह बाद आई है।

तख्तापलट के जिम्मेदार जनरल अब्देल-फतह बुरहान ने बार-बार वादा किया है कि वह सत्ता निर्वाचित असैन्य सरकार को सौंप देंगे और खुद इसका हिस्सा नहीं रहेंगे।

पिछले महीने के अंत में, सेना ने देश की परिवर्ती सरकार को भंग कर दिया था और 100 से अधिक सरकारी अधिकारियों तथा राजनीतिक नेताओं और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था। तब से अब तक सुरक्षाबलों के अत्यधिक बल प्रयोग के कारण कम से कम 13 तख्तापलट विरोधी प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।

अलजजीरा टीवी चैनल पर प्रसारित अपनी टिप्पणियों में बुरहान ने कहा कि वह 2023 में होने वाले चुनावों के बाद नयी सरकार का हिस्सा नहीं रहेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों की मौत के लिए सुरक्षाबल जिम्मेदार नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना