लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: होप हिक्स ने छोड़ने वाली हैं डोनाल्ड ट्रंप का साथ, 8 महीने में तीसरी बार खाली होगा संचार निदेशक का पद

By स्वाति सिंह | Updated: March 1, 2018 11:27 IST

होप हिक्स आठ महीनों में इस पद पर स्थापित होने वाली तीसरी संचार निदेशक हैं। बता दें कि होप हिक्स को औपचारिक रूप से नया संचार निदेशक नियुक्त किया गया था।

Open in App

वाशिंगटन, 1 मार्च: अमेरिका के राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार होप हिक्स ने गुरुवार को संचार निदेशक के पद से इस्तीफा जल्दी ही दे सकती हैं। व्हाइट हाउस ने यह सूचना नौ घंटे के आंतरिक जांच के बाद सार्वजनिक की। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा कि हिक्स के निर्णय का पैनल से कोई संबंध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिक्स आठ महीनों में इस पद पर नियुक्त होने वाली तीसरी संचार निदेशक थीं। होप हिक्स को 13 सितंबर 2017 को व्हाइट हाउस का नया संचार निदेशक नियुक्त किया गया था।

यह भी पढ़े-राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की के काम से खुश नहीं 65 फीसदी अमेरिकी: रिपोर्ट 

इससे पहले पूर्व संचार निदेशक स्कैरामुची को गलत व्यवहार के कारण निकाल दिया गया था। स्कैरामुची की नियुक्ति के बाद ही ट्रंप के चीफ ऑफ स्टाफ रीयंस पेरिबस और प्रवक्ता सीन स्पिसर ने अपना पद छोड़ दिया था। पेरिबस के जाने के बाद उनकी जगह लेने वाले जनरल जॉन केली ने स्कैरामुची को बर्खास्त कर दिया। माइक डूबेक ने भी मई में इस्तीफा दे दिया था। उन्हें पहले संचार निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। गर्मियों के दौरान पद खाली रहने के बाद स्पिसर को संचार निदेशक नियुक्त किया गया था। 

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने H1B वीजा के लिए कड़े किए नियम, भारत पर पड़ेगा गहरा असर 

रिपोर्ट के मुताबिक हिक्स व्हाइट हाउस के संचार निदेशक के लिए नियुक्त कार्यालय में जाने के बजाय ओवल ऑफिस के बाहर अपने वर्तमान डेस्क पर काम करती थी। वह जून, 2015 ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान की शुरुआत के बाद से उनके साथ थी। बीते दिनों व्हाइट हाउस के अंतरिम संचार निदेशक का पद संभालने से पहले ही होप ट्रंप की रणनीतिक संचार निदेशक की भूमिका निभा रही थीं। इवांका ट्रंप के कपड़ों के व्यापार में मदद के लिए हिक्स 2014 में ट्रंप कंपनी ग्रुप से जुड़ी थीं और इसके बाद ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान के दौरान एक प्रवक्ता के रूप में उन्होंने राजनीति में अपने करियर की शुरुआत की थी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो