लाइव न्यूज़ :

Pakistan Ballistic Missile: कैसे पाकिस्तान का अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिका को खतरा?, ‘व्हाइट हाउस’ अधिकारी ने कहा- दक्षिण एशिया सहित कई देश चपेट में...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2024 12:09 IST

Pakistan Ballistic Missile: ‘व्हाइट हाउस’ के शीर्ष अधिकारी की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में मदद के आरोप में सरकारी एयरोस्पेस एवं रक्षा एजेंसी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ समेत चार पाकिस्तानी कंपनियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देबैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के लिए खतरा है।गैर-पाकिस्तानी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे।पाकिस्तान के किसी सरकारी उद्यम पर प्रतिबंध लगाया है।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान अत्याधुनिक मिसाइल तकनीक विकसित कर रहा है जिससे वह अमेरिका सहित दक्षिण एशिया के पार हमला करने में सक्षम हो जाएगा और एक प्रकार से यह बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम अमेरिका के लिए खतरा है।

‘व्हाइट हाउस’ के शीर्ष अधिकारी की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में मदद के आरोप में सरकारी एयरोस्पेस एवं रक्षा एजेंसी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ समेत चार पाकिस्तानी कंपनियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाया है।

प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने यहां कहा, ‘‘ जो बाइडन प्रशासन ने लंबी दूरी की मिसाइल प्रणालियां विकसित करने से रोक लगाने की दिशा में कई कदम उठाए हैं। पिछले साल के दौरान, हमने पाकिस्तान के बैलिस्टिक-मिसाइल कार्यक्रम को समर्थन देने वाली गैर-पाकिस्तानी कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘और कल हमने पाकिस्तान की सरकारी कंपनी ‘नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ के खिलाफ प्रतिबंध जारी किए, जिसके बारे में अमेरिका का मानना ​​है कि यह पाकिस्तान की लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को विकसित करने और उसे तैयार करने में संलिप्त है। यह पहली बार है जब हमने पाकिस्तान के किसी सरकारी उद्यम पर प्रतिबंध लगाया है।’’

अमेरिकी ‘थिंक-टैंक’ ‘कार्नेगी एंडॉमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस’ में फाइनर ने कहा, ‘‘स्पष्ट कहें तो हम पाकिस्तान पर उसके लंबी दूरी के मिसाइल कार्यक्रम को लेकर दबाव बनाए रखेंगे, साथ ही हम अपनी चिंताओं को दूर करने के लिए कूटनीतिक समाधान की तलाश भी जारी रखेंगे।’’

टॅग्स :पाकिस्तानमिसाइलअमेरिकादिल्लीPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!