लंदनः ब्रिटेन की विदेश सचिव लिज ट्रस अपदस्थ बोरिस जॉनसन के स्थान पर नई ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी ऋषि सुनक को हराया। विदेश मंत्री लिज ट्रस के कंजरवेटिव पार्टी के नेतृत्व की दौड़ में भारतवंशी सुनक को पछाड़ा। कंजरवेटिव पार्टी ने इसकी घोषणा की।
ट्रस को कुल 81326 वोट मिले और सुनक को 60399 मत पड़े। सुनक 20927 वोट से चुनाव हार गए। कंजरवेटिव पार्टी के बैकबेंच सांसदों की 1922 समिति के अध्यक्ष और पार्टी के नेतृत्व संबंधी चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी सर ग्राहम ब्रैडी ने ट्रस (47) की जीत की घोषणा की।
ट्रस मौजूदा प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की जगह लेंगी। मार्गरेट थैचर और टेरीजा मे के बाद ट्रस ब्रिटेन की तीसरी महिला प्रधानमंत्री होंगी। ट्रस को विजेता घोषित करने के साथ कंजरवेटिव पार्टी में नेतृत्व पद के लिए मुकाबले को लेकर कई सप्ताह से जारी अभियान समाप्त हो गया।