लाइव न्यूज़ :

और देखते ही देखते जमीन में सड़क?, वीडियो देख होंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 25, 2025 14:04 IST

Bangkok:बैंकाक शहर के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल की संरचना प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन पुलिस थाना और आस-पास की अन्य इमारतों को खाली करने का आदेश दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने इलाके में बिजली और पानी भी काट दिया है। बैंकाक में इस समय मानसून का मौसम है।भारी बारिश से और नुकसान होने की आशंका है।

Bangkok: बैंकाक में सड़क का एक हिस्सा ढह जाने से एक बड़ा खड्ड बन गया, जिससे यातायात बाधित हुआ, आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा और आसपास के क्षेत्र को फौरन खाली कराना पड़ा। बैंकाक के गवर्नर चाडचार्ट सिट्टीपंट ने बताया कि बुधवार को हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

 

उन्होंने बताया कि अधिकारियों का मानना ​​है कि यह हादसा एक भूमिगत रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण हुआ। सड़क के ढहने के वीडियो में सड़क का हिस्सा धीरे-धीरे धंसता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे बिजली के कई खंभे गिर गए और पानी के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। जैसे-जैसे खड्ड बड़ा होता गया और चार लेन वाली सड़क पूरी तरह से कट गई।

खड्ड का एक किनारा एक पुलिस थाने के ठीक सामने तक फैल, जिससे उसकी भूमिगत संरचना दिखाई देने लगी। पास के एक अस्पताल ने कहा है कि वह दो दिनों के लिए बाह्य रोगी सेवाएं बंद कर देगा। बैंकाक शहर के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल की संरचना प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन पुलिस थाना और आस-पास की अन्य इमारतों को खाली करने का आदेश दिया गया है।

अधिकारियों ने इलाके में बिजली और पानी भी काट दिया है। चाडचार्ट ने कहा कि संबंधित अधिकारी इस गड्ढे को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं, क्योंकि भारी बारिश से और नुकसान होने की आशंका है। बैंकाक में इस समय मानसून का मौसम है।

टॅग्स :Bangkokरोड सेफ्टीRoad Safety
Open in App

संबंधित खबरें

भारतड्राइविंग सिखाने के साथ ट्रैफिक सेंस भी करना होगा विकसित

ज़रा हटकेVIDEO: मिस ग्रैंड थाईलैंड की कंटेस्टेंट के नकली दांत स्टेज पर गिरे पर जारी रखा रैंप वॉक

क्राइम अलर्ट25 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा और 25 करोड़ रुपये?, गया जी हवाई अड्डे पर 4 अरेस्ट

ज़रा हटकेबेटा सड़क पर झगड़ा मत करो?, मना किया तो बुजुर्ग मां को धक्का दिया?, ऐसी गुंडागर्दी को क्यों बर्दाश्त किया जा रहा?

विश्वभारत आ रहे थाईलैंड के कार्गो शिप पर हमला, आग की लपटों से घिरा जहाज

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

विश्वPakistan Fuel Price Hike 2026: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 399.86 और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर, 1 मई से लागू

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?