लाइव न्यूज़ :

रूसी आक्रमण में हर दिन 5 बच्चों की हो रही मौत, अबतक 97 यूक्रेनी मासूम मारे जा चुके हैं

By अनिल शर्मा | Updated: March 16, 2022 09:00 IST

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सेना ने स्मारक परिसर, स्कूल, अस्पताल, आवास परिसर सबकुछ नष्ट कर दिया। वे पहले ही 97 यूक्रेनी बच्चों को मार चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी सेना पर सबकुछ नष्ट करने का आरोप लगायाजेलेंस्की ने कहा कि रूसी आक्रमण में 97 मासूमों की मौत हो चुकी है

कीवः यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। दोनों देशों के इस युद्ध में जानमाल की काफी हानि हुई है। मंगलावर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के आक्रमण की शुरुआत के बाद से अबतक 97 यूक्रेनी बच्चे मारे गए हैं। समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने ये जानकारी मंगलवार को कनाडा की संसद में एक भाषण में दी। 

जेलेंस्की ने रूस की सेना पर सब कुछ नष्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने स्मारक परिसर, स्कूल, अस्पताल, आवास परिसर सबकुछ नष्ट कर दिया। वे पहले ही 97 यूक्रेनी बच्चों को मार चुके हैं। जेलेंस्की ने आगे कहा कि "हम ज्यादा नहीं मांग रहे हैं। हम न्याय मांग रहे हैं, वास्तविक समर्थन के लिए, जो हमें जीत हासिल करने, (खुद को) बचाने में मदद करेगा।"

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 100 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं। मारे गए बच्चों में से ज्यादातर बच्चे कीव, खीरकीव, दोनेस्क, चेरनीहीव, सूमी, खेरसन, मायकोलीव और जायतोम्सिर इलाके से हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक रूसी हमले में हर दिन लगभग पांच बच्चों की मौत हो रही हैं। 

इस बीच, स्पुतनिक ने नाटो जूलियन स्मिथ के दूत का हवाला देते हुए बताया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा है कि वह यह आकलन करना जारी रखेगा कि रूस के सैन्य अभियान के बीच वह यूक्रेन को अन्य प्रकार की हवाई रक्षा प्रदान करने में सक्षम हो सकता है।

 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादवोलोदिमीर जेलेंस्कीरूसयूक्रेनकनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत