लाइव न्यूज़ :

व्लादिमीर पुतिन ने चौथी बार ली रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ

By भाषा | Published: May 07, 2018 3:59 PM

पुतिन 1999 से ही सत्ता में हैं। मार्च में हुए आम चुनाव में उन्हें 76.7 प्रतिशत वोट मिले थे। पुतिन ने रूस के लोगों को उनके समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद दिया।

Open in App

मॉस्को, 7 मई। व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को चौथी बार रूस के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लगभग दो दशक लंबा कार्यकाल पूरा कर चुके पुतिन का आज से छह वर्षों का चौथा कार्यकाल शुरू हुआ। रूस के संविधान की शपथ लेकर पुतिन ने कहा, रूस , उसके वर्तमान और भविष्य के लिए हर संभव कार्य करना मैं अपना कर्तव्य और अपने जीवन का लक्ष्य मानता हूं। 

पुतिन 1999 से ही सत्ता में हैं। मार्च में हुए आम चुनाव में उन्हें 76.7 प्रतिशत वोट मिले थे। पुतिन ने रूस के लोगों को उनके समर्थन और प्रेम के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, हमने अपनी पितृभूमि के गौरव को पुन जीवित किया है। राष्ट्राध्यक्ष होने के नाते मैं रूस की ताकत और समृद्धि को बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति के रूप में पुतिन का चौथा कार्यकाल पश्चिम के साथ बेहद तनावपूर्ण संबंध और विपक्ष के विरूद्ध कार्रवाई की पृष्ठभूमि में शुरू हुआ है। महज दो दिन पहले ही विपक्ष के नेता एलेक्सी नावाल्नी सहित करीब 1,600 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। ये लोग देश भर में पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। 

यूरोपीय संघ ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की है। रूस के राष्ट्रपति ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान 2014 में क्रीमिया को यूक्रेन से अलग कर दिया और सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के पक्ष से सैन्य अभियान शुरू किया। पुतिन ने अपने नये कार्यकाल के दौरान रूस में लोगों का जीवन स्तर सुधारने का वादा किया है। 

हालांकि , पुतिन ने अपने उत्तराधिकारी के संबंध में कोई संकेत नहीं दिये हैं। जबकि यह स्पष्ट है कि अपना चौथा कार्यकाल पूरा होने के बाद संवैधानिक बाध्यताओं के चलते पुतिन 2024 में राष्ट्रपति पद का चुनाव नहीं लड़ सकते। 

टॅग्स :रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia-Ukraine War: खार्किव पर रूसी सेना ने पकड़ मजबूत की, 200 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा किया

भारतBomb Threat In UP: कानपुर के 10 स्कूलों में बम की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, रूस से भेजा ईमेल

विश्वभारतीय चुनावों में हस्तक्षेप के रूसी आरोपों को अमेरिका ने किया खारिज, जानें क्या कहा

कारोबारजयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग: भारत के रिकॉर्ड निर्यात परिदृश्य पर नई चुनौतियां

विश्वरूस का दावा- भारतीय आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रहा अमेरिका, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिलिए भारतीय पायलट कैप्टन गोपीचंद थोटाकुरा से, जो 19 मई को अंतरिक्ष के लिए भरेंगे उड़ान

विश्वIsrael–Hamas war: शनि लौक का शव मिला, हत्या के बाद अर्धनग्न अवस्था में सड़कों पर घसीटा गया था, गाजा से दो अन्य बंधकों के शव भी बरामद

विश्वLok Sabha Elections 2024: 96 करोड़ 90 लाख लोग वोट देंगे, दुनिया को भारतीय लोकतंत्र से सीखना चाहिए, व्हाइट हाउस सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने तारीफ में बांधे पुल

विश्वपरमाणु युद्ध हुआ तो दुनिया में सिर्फ दो देशों में ही जीवन बचेगा, लगभग 5 अरब लोग मारे जाएंगे, होंगे ये भयावह प्रभाव, शोध में आया सामने

विश्वKyrgyzstan: पाकिस्तानी छात्रों पर हुए हमले के बाद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की, छात्रों को बाहर ना निकलने की सलाह