लाइव न्यूज़ :

लॉर्ड नजीर ने कश्मीर पर दिया विवादित बयान, गणतंत्र दिवस पर लंदन में भिड़े भारत समर्थक और विरोधी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 27, 2018 08:32 IST

एक भारतीय एक्टिविस्ट और लेखिका ने कहा, "आज मैं यहां लॉर्ड नजीर को ये  बताने आयी हूँ कि वो मेरे राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए आजादी माँग रहे हैं लेकिन मैं पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद, सीजफायर उल्लंघन और छद्म युद्ध से आजादी चाहती हूँ।"

Open in App

शुक्रवार (26 जनवरी) को भारत के 69वें गणतंत्र दिवस पर ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारत समर्थक और भारत विरोधी दो गुटों के बीच टकराव हो गया है। भारत समर्थक वंदे मातरम और जय हिन्द के नारे लगा रहे थे वहीं भारत विरोधी कश्मीर को आजादी दिलाने के नारे लगा रहे थे। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य नजीर अहमद भारत विरोधी अभियान चलाते हैं। नजीर ने भारत के गणतंत्र दिवस के दिन भारतीय उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। भारत समर्थकों ने समानांतर प्रदर्शन करते हुए नजीर और उनके साथियों का विरोध किया।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए एक भारतीय एक्टिविस्ट और लेखिका ने कहा, "आज मैं यहां लॉर्ड नजीर को ये  बताने आयी हूँ कि वो मेरे राज्य जम्मू-कश्मीर के लिए आजादी माँग रहे हैं लेकिन मैं पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद, सीजफायर उल्लंघन और छद्म युद्ध से आजादी चाहती हूँ।" भारत समर्थक अपने साथ पोस्टर लेकर गये थे जिस पर लिखा था कि "भारत एक शांतिप्रिय देश है।"

ब्रिटिश लॉर्ड नजीर द्वारा गणतंत्र दिवस पर कश्मीर को "आजाद" किए जाने की माँग करने के बाद प्रदर्शनकारी लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। लॉर्ड नजीर भारत के गणतंत्र दिवस पर को "काला दिवस" के रूप में मनाने के लिए एक प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। 

देखें लंदन स्थित भारतीय दूतावास के बाहर का वीडियो-

नजीर का दावा है कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। नजीर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पैदा हुए थे। इससे पहले नजीर तब विवादों में आए थे जब साल 2013 में उन्हें यहूदी विरोधी विवाद के चलते लेबर पार्टी से निकाल दिया गया था। 

 

 

टॅग्स :ब्रिटेनगणतंत्र दिवसजम्मू कश्मीर समाचारइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह