लाइव न्यूज़ :

टीके के बाद प्राप्त सुरक्षा महीनों के दौरान घटने लगती है: अध्ययन

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:15 IST

Open in App

कोविड-19 के विरूद्ध फाइजर/बायोटेक और ऑक्सफोर्ड/आस्ट्रेजेनेका के टीकों की दोनों खुराक से प्राप्त सुरक्षा समय बीतने के साथ घटती चली जाती है। बुधवार को ब्रिटेन में जारी किये गये एक अध्ययन में यह बात कही गयी है। गैरलाभकारी एप्प की ‘जो कोविड स्टडी’ नामक पहल में पिछले साल से ही इस जानलेवा वायरस पर ब्रिटेन समयोचित डाटा पर अध्ययन किया जा रहा है और पाया गया है कि फाइजर/बायोटेक टीके की दोनों खुराक से प्राप्त सुरक्षा पांचवें महीने के 88 फीसद से घटकर छठे महीने में 74 फीसद रह गयी। भारत में कोविशील्ड के रूप में दिये जा रहे ऑक्सफोर्ड आस्ट्रेजेनेका टीके से प्राप्त सुरक्षा चौथे महीने के 77 फीसद से घटकर पांचवें महीने में 67 फीसद रह गयी। इन निष्कर्ष से ब्रिटेन में सबसे अधिक खतरा वाले समूहों को बूस्टर डोज लगाने की ब्रिटिश सरकार की योजना की पुष्टि होती जान पडती है जिसके अगले महीने से शुरू होने की संभावना है। ‘जो कोविड स्टडी’ के मुख्य वैज्ञानिक प्रोफेसर टिम स्पेक्टर ने कहा, ‘‘मेरी राय में तार्किक ढंग से सबसे बुरी स्थिति सर्दियों तक तक बुजुर्गों एवं स्वास्थ्य कर्मियों के लिए इस सुरक्षा का 50 फीसद के नीचे जाना हो सकता है।’’ हालांकि वह इस बात पर जोर देते हैं कि टीके अब भी सबसे अधिक गंभीर कोविड-19 खासकर बहुत अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप के विरूद्ध कड़ी सुरक्षा देते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ सुरक्षा का घटते जाना हो संभावित ही है लेकिन इसकी वजह से टीका नहीं लेना कोई कारण नहीं है। टीके अब भी अधिकतर लोगों को खासकर डेल्टा स्वरूप के विरूद्ध बहुत अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं, इसलिए हमें अब जितना अधिक से हो सके, लोगों को टीका लगाने की जरूरत है।’’ उन्होने कहा कि ‘टीका बूस्टर’ की योजना बनाना बहुत जरूरी है और यह भी तय करना होगा कि क्या बच्चों को टीका लगाने की रणनीति से मौतें एवं अस्पतालों में भर्ती कम करने के अंतिम लक्ष्य हासिल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वभाषाओं से जुड़े संयोग और इतिहास को समझें

विश्वखून-खराबे में कोहिनूर क्यों याद आया?

विश्वअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा तनावः हिंसा से मैं चिंतित हूं, मासूम को मार रही पाक सेना?, ब्रिटेन के रिचर्ड लिंडसे ने कहा- क्रूरता, ताहिर अंद्राबी बोले-राजनयिक का बयान एकतरफा

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत