लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: उबर कंपनी पर 550 महिलाओं ने दायर किया यौन उत्पीड़न का मुकदमा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 15, 2022 19:13 IST

उबर कंपनी के खिलाफ अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को काउंटी कोर्ट में दर्ज हुए केस में 550 महिलाओं ने आरोप लगाया कि उबर कैब ड्राइवरों ने यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया, अपहरण किया, उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देकैब सर्विस कंपनी उबर पर यूएस में 550 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कराया है।उबर कैब के ड्राइवरों ने यात्रा के दौरान महिलाओं का यौन उत्पीड़न, अपहरण और मारपीट कीमहिलाओं ने सैन फ्रांसिस्को काउंटी कोर्ट में केस दर्ज करके उबर कंपनी से हर्जाने की मांग की है

सैन फ्रांसिस्को:अमेरिका की मल्टी नेशनल कंपनी उबर यौन उत्पीड़न के बड़े विवाद में फंसती नजर आ रही है। विश्व की लोकप्रिय कैब सेवाओं में से एक उबर पर अमेरिका में 550 महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कराया है।

सैन फ्रांसिस्को काउंटी कोर्ट में केस हुए इन मामलों में महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उबर कैब ड्राइवरों ने यात्रा के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया, अपहरण किया, उनके साथ छेड़छाड़ और मारपीट की। महिलाओं ने कोर्ट से इस मामले में दखल देते हुए न्यायिक जांच और हर्जाने की मांग की है।

मुकदमे में दावा किया गया कि कैब सेवा देने वाली उबर के ड्राइवर साल 2014 से ही महिला सवारियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और कंपनी ने इससे संबंधित तथ्यों को जानबूझकर छिपाने का काम किया है।

इसके साथ ही महिलाओं ने उबर कंपनी पर यह आरोप भी लगाया गया कि वह ऐसे ड्राइवरों के सेवा पर रखती है, जिनका कोई वैरिफिकेशन भी नहीं कराया जाता है। यही कारण है कि यौन विकृत मानसिकता के लोग उबर में बतौर ड्राइवर भर्ती होते हैं और अकेली सफर करने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं।

अमेरिकी सिक्योरिटी एजेंसी की जो रिपोर्ट प्रकाशित हुई है, उसके मुताबिक महज 2020 में उबर कैब से संबंधित करीब 998 छेड़छाड़ और 141 रेप की घटना को दर्ज किया गया है।

इस पूरे मामले में सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि कैब सेवा देने वाली उबर ने भी इस मामले में स्वीकार किया है कि उसके यहां यौन उत्पीड़न की घटनाओं हुई हैं लेकिन उसने इस दिशा में अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया है।

सैन फ्रांसिस्को काउंटी कोर्ट में दायर किये गये मुकदमे में महिलाओं ने इस बात का भी दावा किया गया कि उबर इस संबंध में तथ्यों को जानबूझकर छुपाने की कोशिश कर रहा है। महिलाओं का कहना है कि उबर ड्राइवरों का बिना बैकग्राउंड चेक किये नौकरी पर रखता है और महिला यात्रियों की पर्याप्त सुरक्षा के बिना उन यौन विकृत ड्राइवरों के भरोसे सेवाएं देता हैं, जो कई बार महिलाओं के साथ अभद्रता करते हैं।

उबर की ओर से जारी की गई पहली सुरक्षा रिपोर्ट में साल 2017 से 2018 तक की घटनाओं का विवरण दिया गया है, उसमें स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कंपनी को लगभग 6,000 रिपोर्टें मिलीं, जिनका संबंध यौन उत्पीड़न से था। वहीं साल 2019 और 2020 के बीच इस तरह की 3,824 रिपोर्टें कंपनी को मिली थीं।

लंदन के प्रतिष्ठित अखबार 'द गार्जियन' के अनुसार साल 2013 से लेकर 2017 के बीच 1,24,000 से अधिक दस्तावेजों के अध्ययन से पता चलता है कि उबर वैश्विक तौर पर अपनी साख को बढ़ाने के लिए विश्व के कई देशों के प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों, अमीर लोगों और मीडिया मालिकों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करते हुए अपने व्यापार को बढ़ाने की कोशिश की।

टॅग्स :उबरअमेरिकारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत