लाइव न्यूज़ :

अमेरिका राजनीतिक एवं सुरक्षा माध्यमों से प्रतिदिन तालिबान से बात कर रहा है: एनएसए

By भाषा | Updated: August 24, 2021 09:17 IST

Open in App

अमेरिका राजनीतिक एवं सुरक्षा माध्यमों से प्रतिदिन तालिबान से बात कर रहा है और साथ ही वह अफगानिस्तान के काबुल हवाईअड्डे पर चल रहे निकासी अभियान के संबंध में अपने सहयोगियों तथा साझेदारों से भी विचार-विमर्श कर रहा है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलीवन ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिका तालिबान पर भरोसा नहीं करता है। सुलीवन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा,‘‘ हम राजनीतिक एवं सुरक्षा दोनों ही माध्यमों से प्रतिदिन तालिबान से बातचीत कर रहे हैं। मैं सुरक्षा के लिहाज से उन बातचीत का ब्योरा यहां नहीं दूंगा। अनेक मुद्दों पर बातचीत चल रही है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के तालिबानी नेतृत्व से बात करने की संभावना है। इस पर सुलीवन ने कहा, ‘‘ अभी इस संबंध में कोई विचार नहीं किया गया है।’’ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अमेरिका लोगों को सुरक्षित निकालने और इसमें हो रही प्रगति के बारे में अपने सहयोगियों तथा साझेदारों से बातचीत कर रहा है। उन्होंने कहा,‘‘ हम प्रतिदिन इस पर गौर कर रहे हैं और हमारा मानना है कि हमने इसमे काफी प्रगति की है।’’ सुलीवन ने कहा कि काबुल में इस वक्त क्या चल रहा है और हवाईअड्डे पर क्या परिस्थितियां हैं, इसके अलावा अमेरिकी नागरिकों, अन्य देशों के नागरिकों को हवाईअड्डे तक सुरक्षित पहुंचाना सुनिश्चित करने सहित सभी पहलुओं पर तालिबान के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में सुलीवन ने दोहराया कि अमेरिका तालिबान पर भरोसा नहीं करता है। उन्होंने कहा,‘‘ तालिबान के बारे में राष्ट्रपति के विचार एकदम स्पष्ट है। आपने उनसे कई बार पूछा है कि क्या आप उन पर भरोसा करते हैं? और उन्होंने लगातार यही जवाब दिया है कि ‘नहीं, मैं नहीं करता’ यकीनन वह नहीं करते।’’ वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से कहा कि अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ज़लमय खलीलजाद और उनका दल तालिबान तथा तालिबान नेतृत्व के साथ संपर्क में है। प्राइस ने कहा,‘‘ हम तालिबान के साथ अंतर-अफगान बातचीत में शामिल सभी अहम पक्षकारों, व्यक्तियों के संपर्क में हैं। लेकिन हम अभी उन बातचीत के बारे में नहीं बता सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं