लाइव न्यूज़ :

भारत-चीन तनावः CHINA पर बरसे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो, कहा- भारत के उत्तर की ओर तक पहुंची चीनी सेना

By अजीत कुमार सिंह | Updated: June 2, 2020 18:06 IST

विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अमेरिकन एंटरप्राइज़ इस्टीट्यूट के मार्क थिसेन और डेनियल लेट्का के पॉडकास्ट 'What The Hell Is Goin on? में बातचीत के दौरान कहा कि हम आज भी देखते हैं कि चीन भारत के उत्तरी सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी फोर्सेज़ बढ़ा रहा है. 

Open in App
ठळक मुद्देचीन ने पहले वुहान से निकले कोरोना वायरस से निपटने में अपनी भूमिका छिपाता रहा और उसमें देरी करता रहा.पॉम्पियो ने कहा "ये तो बस दो ऐसे कदम हैं जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सरकार का चेहरा दिखाते हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने कहा कि भारत के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन अपनी सेना का जमावड़ा कर रहा है. पॉम्पियों ने कहा कि अथॉरिटेरियन रिजीम या सत्तावादी शासन ऐसी ही हरकतें करती हैं. विदेश मंत्री माइक पॉम्पियो ने अमेरिकन एंटरप्राइज़ इस्टीट्यूट के मार्क थिसेन और डेनियल लेट्का के पॉडकास्ट 'What The Hell Is Goin on? में बातचीत के दौरान कहा कि हम आज भी देखते हैं कि चीन भारत के उत्तरी सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी फोर्सेज़ बढ़ा रहा है. 

माइक पॉम्पियों ने कहा "चीन ने पहले वुहान से निकले कोरोना वायरस से निपटने में अपनी भूमिका छिपाता रहा और उसमें देरी करता रहा. चीन हांगकांग में चीन जनता की आज़ादी पर हमला कर रहा है." पॉम्पियो ने कहा "ये तो बस दो ऐसे कदम हैं जो चीन की कम्युनिस्ट पार्टी सरकार का चेहरा दिखाते हैं. चीन इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी की चोरी कर रहा है ताकि दक्षिण चीन सागर में अपनी मौजूदगी बढ़ा सके. ऐसे कदम अथारिटेरियन सरकारें उठाती हैं. इसका असर केवल सिर्फ चीन के लोगो, हांग कांग पर ही नहीं पड़ेगा बल्कि इस असली असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा." पाम्पियों ने कहा कि अमेरिका की जिम्मेदारी है और उसके पास क्षमता है कि इस तरह की कोशिशों को रोके और चिन की ओर उठ रहे खतरे से अमेरिकी लोगों की रक्षा करे. 

एक सवाल के जवाब में माइक पॉम्पियो ने कहा "चीन के हालिया कदम, चाहे वो भारत की सीमा पर, हांग कांग हो या दक्षिण चीन सागर में हो वो लंबे समय से करता रहा है. ये कोई पिछले 6 महीने का बात नही हैं. हमने पिछले कई सालों में देखा है कि चीन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ा रहा है और लगातार उग्र कदम उठा रहा 

पॉम्पियो ने कहा कि हम ऐसे कई कदम देख रहे हैं जिसमें चीन दुनिया भर में अपने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत बंदरगाह बना रहा है. ताकि चीन इन जगहों पर अपने सेना-नौ सेना भेज सके. हम लगातार चीन को अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाते हुए देख रहे हैं." पिछले 20 सालों में अमेरिका ने इस पर सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं दी है.

अमेरिकी विदेश मामलों पर संसदीय समिति के प्रमुख इलियट एंगेल ने कहा "धौंस जमाने वाला"अमेरिकी विदेश मंत्री पॉम्पियो के अलावा विदेश मामलों पर संसदीय समिति के प्रमुख इलियट एंगेल ने भी चीन को “धौंस दिखाने वाला” करार देते हुए भारत के लिए खिलाफ उसकी “आक्रमकता” पर चिंता जताई है. एंगेल ने चान से “नियमों का सम्मान” करने और भारत के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए कूटनीति एवं मौजूदा प्रणालियों का प्रयोग करने की अपील की है. एंगेल ने कहा, “मैं भारत-चीन सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीन की ओर से लगातार दिखाई जा रही आक्रमकता से अत्यंत चिंतित हूं.” उन्होंने कहा, “चीन एक बार फिर दिखा रहा है कि वह अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक संघर्षों को सुलझाने के बजाय अपने पड़ोसियों पर धौंस दिखाने का इच्छुक है.” 

इलिएट एंगेल की यह टिप्पणी वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भारत और चीन की सेना के बीच जारी विवाद की पुष्ठभूमि में आई है. उन्होंने कहा, “देशों को समान ढंग से नियमों का पालन करना चाहिए ताकि हम ऐसी दुनिया में न रहें जहां ‘ताकत के बल पर आप खुद को सही साबित करें ’मैं चीन से आग्रह करता हूं कि वह नियमों का सम्मान करे और भारत के साथ सीमा समस्याओं को हल करने के लिए कूटनीति एवं मौजूदा प्रणालियों का प्रयोग करें.” इस बयान से एक दिन पहले चीन ने कहा था कि भारत के साथ लगने वाली सीमा पर स्थिति “स्थिर एवं नियंत्रण करने लायक” है और दोनों देश के पास संवाद एवं विचार-विमर्श के जरिए मुद्दों को सुलझाने के लिए “बेरोक-टोक” संपर्क की व्यवस्था है. भारत चीन सीमा पर तनाव बढ़ने के बाद दोनों ओर के कैन्य कमांडर सीमा विवाद को बातचीत के जरिए हल करने के लिए बातचीत कर रहे हैं.  इनपुट भाषा 

टॅग्स :चीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पलद्दाख़सिक्किम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत