लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंधों के लिए प्रतिबद्धता दोहराई

By भाषा | Updated: September 4, 2021 08:34 IST

Open in App

भारत और अमेरिका ने अपने रक्षा संबंधों की मजबूती की शुक्रवार को पुन: पुष्टि की और मुक्त एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। नीतिगत मामलों के लिए रक्षा उप मंत्री कोलिन एच कहल ने भारत के विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला से मुलाकात में अमेरिका और भारत के बीच रक्षा संबंधों की मजबूती को दोहराया। रक्षा प्रवक्ता एरिक पाहोन ने बैठक की जानकारी देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारत ही अमेरिका का एकमात्र अधिकृत बड़ा रक्षा साझेदार देश है। पाहोन ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री और उप मंत्री ने एक स्वतंत्र, खुले, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।’’ उन्होंने बताया कि दोनों मंत्रियों ने अफगानिस्तान तथा साझा हित के अन्य क्षेत्रीय विषयों पर भी चर्चा की और साथ ही हिंद-प्रशांत एवं पश्चिमी हिंद महासागर क्षेत्र के आसपास रक्षा सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर भी विचार-विमर्श किया। श्रृंगला और कहल ने इस साल होने वाली भारत-अमेरिका टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता से पहले साझा प्राथमिकताओं पर सतत समन्वय के लिए सहमति जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतरक्षा क्षेत्र को बड़ा बढ़ावा देते हुए केंद्र ने सशस्त्र बलों के लिए 79,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी

भारतरक्षा क्षेत्र में क्षमता की उड़ान को दुनिया ने देखा

भारतबालासोर में पृथ्वी-II और अग्नि-I बैलिस्टिक मिसाइल और लद्दाख में आकाश प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण, जय हो भारत

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं