लाइव न्यूज़ :

भारत-रूस संबंधों पर बोला अमेरिका- एक झटके में खत्म नहीं किया जा सकता रिश्ता, ये बिजली का स्विच दबाने जैसा नहीं

By शिवेंद्र राय | Updated: August 18, 2022 13:01 IST

भारत और रूस के संबंधों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि भारत को रूस और अमेरिका में से किसी एक को नहीं चुनना है। दोनो देशों के संबंध बेहद पुराने हैं जिसे एक झटके में समाप्त नहीं किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-रूस संबंधों पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय का बड़ा बयानकहा, भारत और रूस के बीच संबंध बहुत पुराने हैंकहा, ये एक झटके में खत्म नहीं किया जा सकता

वाशिंगटन: भारत और रूस के संबंधों पर एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए अमेरिका ने कहा है कि वह किसी भी देश की विदेश नीति पर टिप्पणी नहीं कर सकता है। यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद से ही अतरराष्ट्रीय कूटनीति का माहौल भी गर्म है। भारत और रूस के संबंधों, खासकर दोनों देशों के बीच होने वाले सुरक्षा समझौतों और हथियारों के सौदों पर अमेरिका से बार-बार सवाल पूछे जाते हैं। हाल ही में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मीडिया से की जाने वाली नियमित बातचीत में भारत-रूस संबंधों पर अमेरिका के रुख पर विस्तार से बात की। 

नेड प्राइस ने कहा कि भारत और रूस के बीच संबंध बहुत पुराने हैं। ये एक झटके में खत्म नहीं किया जा सकता। रूस से अलग अपनी विदेश नीति को नई दिशा देना एक दीर्घकालिक प्रस्ताव होगा। ये बिजली का स्विच दबाने जैसा नहीं है।

मीडिया से बातचीत के दौरान नेस प्राइड से यह भी पूछा गयी कि भारत रूस के साथ सैन्य अभ्यास भी कर रहा है तो उन्होंने जवाब दिया, "विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कई बार ये संदेश दिया है कि ऐसा नहीं है कि देशों को अमेरिका और रूस में किसी एक को चुनना है। दुनिया के सभी देश अपने फैसले खुद लेंगे और वे फैसले उनके हितों और मूल्यों के आधार पर होंगे।  जिन देशों के साथ रूस का सुरक्षा समझौता है या हथियार खरीद समझौता है, वो देश अचानक रूस से अलग अपनी विदेश नीति नहीं बना सकते।"

बता दें कि यूक्रेन पर रूसी हमले की भारत ने कभी भी आलोचना नहीं की न ही संयुक्त राष्ट्र में रूस में खिलाफ होने वाले किसी भी मतदान में हिस्सा लिया। भारत रूस से कच्चे तेल की खरीदारी भी लगातार कर रहा है। हाल ही में यूक्रेनी विदेश मंत्री ने कहा था कि रूस की ओर से भारत को मिल रहे कच्चे तेल के हर बैरल में यूक्रेनी ख़ून का एक अच्छा हिस्सा है। रूसी तेल की खरीद पर भारतीय विदेश मंत्री ने  कहा था कि भारत में लोगों की आमदनी इतनी नहीं है कि वे ऊंचे दामों पर पेट्रोल-डीजल खरीद पाएं। ऐसे में ये उनका नैतिक दायित्व है कि वे अपने लोगों को सबसे अच्छा सौदा दिलवाएं।

अमेरिका भी भारत का एक प्रमुख सुरक्षा सहयोगी है और मौजूदा हालात में रूस और अमेरिका दोनो से अपने संबंधों को बेहतर रखना भारतीय कूटनीति की सबसे बड़ी परीक्षा है।

टॅग्स :अमेरिकारूसभारतAntony BlinkenS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?