लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने रूसी जासूस को रूस से बाहर निकाला:अमेरिकी मीडिया

By भाषा | Updated: September 11, 2019 02:43 IST

रूसी अखबार कोम्मेरसांत ने अपने सूत्रों के हवाले से इस रूसी व्यक्ति की पहचान उच्च स्तरीय सरकारी सूत्र के रूप में की जिसे 2017 में रूस से बाहर निकाल लिया गया था। क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति के प्रशासन में काम किया था लेकिन कुछ साल पहले उसे एक आंतरिक आदेश के द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था।

Open in App

सीआईए के एजेंटों ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन की प्रत्यक्ष भूमिका की पुष्टि करने वाले रूसी सरकार के एक उच्च स्तरीय सूत्र को (रूस से) बाहर निकाल लिया। अमेरिकी मीडिया ने यह खबर दी है। यह व्यक्ति दशकों से अमेरिकी खुफिया विभाग को सूचना मुहैया कर रहा था और उसका पुतिन से संपर्क था।

उसने रूसी नेता के डेस्क (कार्यालय) को महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तस्वीरें भेजी थी। हालांकि, जासूस को रूस से बाहर निकाल लिया गया। सीएनएन और न्यूयार्क टाइम्स, दोनों ने सोमवार देर शाम यह खबर प्रकाशित की। टाइम्स अखबार की खबर के मुताबिक सीआईए ने मीडिया में यह बात सामने आने की आशंका को लेकर 2016 में सूत्र को बाहर निकालने की शुरूआत में पेशकश की थी।

दरअसल, अधिकारियों ने चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की गंभीरता के बारे में विस्तृत ब्योरा दिया था। टाइम्स के मुताबिक पारिवारिक कारणों को लेकर मुखबिर ने शुरूआत में इनकार कर दिया था और खतरा बढ़ने पर यह व्यक्ति ‘‘डबल एजेंट’’ बन गया।

सीएनएन ने एक अनाम व्यक्ति के हवाले से बताया कि 2017 में उसे बाहर निकालने का कार्य इन चिंताओं को लेकर किया गया कि ट्रंप और उनकी कैबिनेट गोपनीय खुफिया जानकारी के बार-बार दुरूपयोग के बाद एजेंट को बेनकाब कर सकते हैं।

हालांकि, सीआईए ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव स्टीफन ग्रिशम ने नेटवर्क से कहा, ‘‘सीएनएन की रिपोर्टिंग न सिर्फ गलत है, बल्कि यह (लोगों की) जान को खतरे में डालने वाला है। ’’ टाइम्स ने कहा कि यह व्यक्ति वह सूचना मुहैया करने वाला अहम व्यक्ति था, जिसके आधार पर अमेरिकी खुफिया विभाग इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि पुतिन ने ट्रंप के पक्ष में और उनकी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूसी हस्तक्षेप में प्रत्यक्ष भूमिका निभाई।

अखबार के मुताबिक यह मुखबिर डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी की हैकिंग के लिए भी पुतिन के साथ सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप शर्मिंदगी का सबब बनने वाले संदेशों की बाढ़ आ गई थी। टाइम्स के मुताबिक यह एजेंट सीआईए की सबसे महत्वपूर्ण रूसी संपत्ति था।

मंगलवार को रूसी मीडिया ने कथित जासूस के नाम का जिक्र करते हुए कहा कि उसने मास्को लौटने से पहले वाशिंगटन स्थित रूसी दूतावास में काम किया था। इस बीच, अमेरिकी नेटवर्क एनबीसी ने एफबीआई के दो सूत्रों के मुताबिक वाशिंगटन क्षेत्र में एक ऐसे व्यक्ति के रहने का पता लगाने का दावा किया है, जिसका हुलिया सीएनएन की रिपोर्ट में दिये गए विवरण से मेल खाता है।

उधर, मॉस्को से प्राप्त खबर के मुताबिक क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि रूसी मीडिया में जासूस बताए जा रहे व्यक्ति ने वहां काम किया था लेकिन उसे बर्खास्त कर दिया गया था और उसका राष्ट्रपति पुतिन के साथ कोई सीधा संपर्क नहीं था।

रूसी अखबार कोम्मेरसांत ने अपने सूत्रों के हवाले से इस रूसी व्यक्ति की पहचान उच्च स्तरीय सरकारी सूत्र के रूप में की जिसे 2017 में रूस से बाहर निकाल लिया गया था। क्रेमलिन प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि इस व्यक्ति ने राष्ट्रपति के प्रशासन में काम किया था लेकिन कुछ साल पहले उसे एक आंतरिक आदेश के द्वारा बर्खास्त कर दिया गया था। वह वरिष्ठ अधिकारी की श्रेणी में नहीं आता था। 

टॅग्स :रूसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?