लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या पहुंची एक लाख के पार, ट्रंप ने कहा- सुरक्षित रहें, जानिए दुनिया के क्या हैं हालात 

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 28, 2020 06:58 IST

Covid-19: दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या 57 लाख, 88 हजार, 73 पहुंच गई है और इस घातक वायस से 3 लाख, 57 हजार, 400 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राहत की बात यह है कि अब तक 24 लाख, 97 हजार, 140 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख पहुंच गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई है।

वाशिंगटनः अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख पहुंच गई है। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की ओर से दी गई है। हालांकि अमेरिका में कोरोना से बनी स्थिति धीरे-धीरे सुधरती दिखाई दे रही है। रोजाना मौतों का आंकड़ा कम हो रहा है। इसकी वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राहत की सांस ले रहे हैं। अमेरिका महाद्वीप के ज्यादातर हिस्से में कोरोना वायरस का अब भी बहुत प्रकोप है, जबकि कई एशियाई और यूरोपीय देश सदी की सबसे भयावह वैश्विक महामारी पर काबू पाने की दिशा में धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। 

कोरोना मामलों का डाटा रखने वाली वर्ल्ड मीटर्स वेबसाइट के अनुसार, अमेरिका में कोविड-19 से अभी तक 17 लाख, 45 हजार से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक लाख, दो हजार से अधिक मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा 4 लाख, 90 लोग ठीक हो चुके हैं और 11 लाख, 53 हजार से अधिक मामले सक्रीय हैं, जिनमें से 17 हजार से अधिक मरीजों की हालत खतरे में बनी हुई है। 

दुनिया में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 57 लाख

अगर दुनिया की बात करें तो कोरोना मामलों की संख्या 57 लाख, 88 हजार, 73 पहुंच गई है और इस घातक वायस से 3 लाख, 57 हजार, 400 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राहत की बात यह है कि अब तक 24 लाख, 97 हजार, 140 लोग ठीक हो चुके हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। अभी पूरी दुनिया में 29 लाख, 33 हजार, 533 मरीज सक्रिय हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है।  

न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया के हालात

न्यूजीलैंड ने कहा कि देश के अस्पतालों में कोरोना वायरस का कोई मरीज भर्ती नहीं है। हालांकि यहां अब भी विदेशों से आने वालों पर पाबंदी है। यहां 1,504 पुष्ट और संभावित मामले हैं, 21 लोगों की मौत हुई है तथा इतनी ही संख्या में संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है। दक्षिण कोरिया में करीब 50 दिन के बाद 40 नए मामले सामने आए। यह चिंता का विषय है क्योंकि देश में स्कूल शुरू हो चुके हैं। इन नए मामलों में से चार घनी आबादी वाले सियोल क्षेत्र से हैं। दक्षिण कोरिया में 269 लोगों की मौत हुई है तथा संक्रमण के कुल 11,265 मामले सामने आए हैं। 

डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से कहा, हमेशा सुरक्षित रहें

अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए लागू सामाजिक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए स्मरण दिवस के मौके पर तरणतालों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा होने वाले लोगों से राष्ट्रपति ने कहा है कि हमेशा सुरक्षित रहें। रोज गार्डन में और अन्य स्थानों पर जुटी भीड़ की तस्वीरें टीवी चैनलों पर प्रसारित हो रही हैं लेकिन राष्ट्रपति ने इसकी आलोचना नहीं की। उन्होंने कहा कि वह चर्च और देश के अन्य प्रार्थनाघरों को फिर से खोलने के लिए गवर्नरों को ‘मजबूर’ कर सकते हैं। वह खेल करने वाले गवर्नरों को काबू में करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पादरी, रब्बी (यहूदी धर्मगुरु) और इमाम ‘नहीं चाहेंगे कि कोई बीमार पड़े।’ 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल