लाइव न्यूज़ :

सीरिया में ड्रोन हमले में अमेरिकी नागरिक की मौत के बाद अमेरिका की जवाबी कार्रवाई, की एयरस्ट्राइक

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2023 13:21 IST

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने गुरुवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि यूएस सेंट्रल कमांड बलों ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड से संबद्ध समूहों द्वारा पूर्वी सीरिया में इस्तेमाल किए जाने वाले अड्डों पर "सटीक हवाई हमले" किए।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा विभाग ने कहा कि खुफिया समुदाय ने पता लगाया है कि मानवरहित ड्रोन ईरानी मूल का था।रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस प्रांत की सीमा इराक से लगती है और यहां तेल क्षेत्र स्थित हैं।ईरान के अर्द्धसैन्य बल रेवोल्यूशनरी गार्ड पर पश्चिम एशिया में बमवर्षक ड्रोन हमले करने का संदेह है।

वॉशिंगटन: उत्तरपश्चिमी सीरिया में गठबंधन सेना के एक अड्डे पर गुरुवार को संदिग्ध रूप से ईरान के ड्रोन हमले में एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गई और अमेरिकी सेना के पांच सदस्य और एक अन्य ठेकेदार घायल हो गए। पेंटागन ने यह जानकारी दी। 

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने गुरुवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि यूएस सेंट्रल कमांड बलों ने जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान के रेवोल्यूशनरी गार्ड से संबद्ध समूहों द्वारा पूर्वी सीरिया में इस्तेमाल किए जाने वाले अड्डों पर "सटीक हवाई हमले" किए। रक्षा विभाग ने कहा कि खुफिया समुदाय ने पता लगाया है कि मानवरहित ड्रोन ईरानी मूल का था। 

ऑस्टिन ने कहा, "सीरिया में रेवोल्यूशनरी गार्ड से संबद्ध समूहों द्वारा गठबंधन सेना के खिलाफ हाल के हमलों के साथ ही आज के हमले के जवाब में हवाई हमले किए गए।" सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो में सीरिया के देर अज-जोर में विस्फोट होते हुए देखा जा सकता है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस प्रांत की सीमा इराक से लगती है और यहां तेल क्षेत्र स्थित हैं। 

गौरतलब है कि ईरान के अर्द्धसैन्य बल रेवोल्यूशनरी गार्ड पर पश्चिम एशिया में बमवर्षक ड्रोन हमले करने का संदेह है। हाल के महीनों में रूस ने यूक्रेन पर युद्ध के तौर पर कई स्थानों पर अपने हमलों में ईरान के ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। ईरान ने इन हमलों की जिम्मेदारी से इनकार किया है। हालांकि, पश्चिमी देश और विशेषज्ञ इन ड्रोन को ईरान का बताते हैं। 

सीरिया की सरकारी 'सना' समाचार एजेंसी ने अभी किसी हमले की पुष्टि नहीं की है। ईरान की ओर से भी इन हमलों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। कतर की सरकारी समाचार एजेंसी ने उसके विदेश मंत्री और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवान के बीच फोन पर बातचीत होने की जानकारी दी है। कतर, ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच वार्ताकार रहा है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :अमेरिकासीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं