लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका ने कहा- पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है

By भाषा | Updated: September 11, 2020 10:32 IST

‘भारत अमेरिका आतंकवाद निरोधी संयुक्त कार्य समूह’ की 17वीं बैठक और ‘इंडिया-यूएस डेजिग्नेशन डायलॉग’ के तीसरे सत्र के बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने आतंकवाद के परोक्ष इस्तेमाल और सीमा-पार आतंकवाद की निंदा की। यह सत्र नौ-10 सितम्बर को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देभारत और अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों के खिलाफ तत्काल, सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने की आवश्यकता है। भारत और अमेरिका ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त बयान में यह बात कही।

वाशिंगटनः भारत और अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी संगठनों के खिलाफ तत्काल, सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों में नहीं हो। भारत और अमेरिका ने बृहस्पतिवार को एक संयुक्त बयान में यह बात कही।

दोनों देशों ने इस्लामाबाद से मुम्बई हमले और पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हुए हमले सहित अन्य आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की भी मांग की। ‘भारत अमेरिका आतंकवाद निरोधी संयुक्त कार्य समूह’ की 17वीं बैठक और ‘इंडिया-यूएस डेजिग्नेशन डायलॉग’ के तीसरे सत्र के बाद जारी एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने आतंकवाद के परोक्ष इस्तेमाल और सीमा-पार आतंकवाद की निंदा की। यह सत्र नौ-10 सितम्बर को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

विदेश मंत्रालय में ‘काउंटर टेररिज्म’ (आतंकवाद निरोध) के संयुक्त सचिव महावीर सिंघवी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल और अमेरिका विदेश मंत्रालय में ‘काउंटर टेररिज्म’ के समन्वयक नैथन सेल्स ने अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व किया।बयान में कहा गया, ‘‘ दोनों पक्षों ने पाकिस्तान से आतंकवादी संगठनों के खिलाफ तत्काल, सतत और अपरिवर्तनीय कार्रवाई करने की आवश्यकता को रेखांकित किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उसके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं हो। साथ ही 26/11 मुम्बई हमले और पठानकोट वायु सेना अड्डे पर हुए हमले जैसे आतंकवादी हमलों के दोषियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग भी की।’’

अमेरिकी पक्ष ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के लोगों और उसकी सरकार के प्रति समर्थन की बात दोहराई। 

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिकाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?