लाइव न्यूज़ :

तालिबान और अलकायदा में करीबी संबंध, 19 साल की लंबी लड़ाई के बाद अमेरिका ने किया था शांति समझौता, संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट में खुलासा

By भाषा | Updated: June 2, 2020 20:33 IST

UNO रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान और अलकायदा में अभी भी गठजोड़ जारी है। अमेरिका ने शांति समझौता किया था। इसका असर तालिबान पर नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के राजनीतिक भविष्य तय करने के लिए अफगानिस्तान के विभिन्न गुटों के बीच बातचीत का रास्ता बनाने का प्रावधान है। समझौते में तालिबान ने अलकायदा सहित आतंकवादी गुटों का मुकाबला करने का वादा किया जिन्हें कभी वह आश्रय देता था।

इस्लामाबादः अफगानिस्तान में सक्रिय तालिबान ने अमेरिका से किए गए शांति समझौते में आतंकवादी समूहों से लड़ने की प्रतिबद्धता जताई है, लेकिन अलकायदा के आतंकवादी नेटवर्क से उसके अब भी करीबी संबंध हैं।

यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र द्वारा मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में हुआ है। कतर में इस साल फरवरी में अमेरिका और तालिबान ने एक समझौता किया जिसमें 19 साल की लंबी लड़ाई के बाद अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी के साथ-साथ देश के राजनीतिक भविष्य तय करने के लिए अफगानिस्तान के विभिन्न गुटों के बीच बातचीत का रास्ता बनाने का प्रावधान है।

समझौते में तालिबान ने अलकायदा सहित आतंकवादी गुटों का मुकाबला करने का वादा किया जिन्हें कभी वह आश्रय देता था। समझौते में अफगानिस्तान की धरती को अमेरिका के खिलाफ हमलों में इस्तेमाल नहीं करने का वादा किया गया है। आतंकवाद के खिलाफ तालिबान की प्रतिबद्धता को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। अमेरिका के शांतिदूत एवं समझौते के शिल्पकार जलमी खलीलजाद ने कहा कि इसे लागू करने के खुफिया ऑपरेशन की रक्षा के लिए गोपनीयता की जरूरत है।

इस रिपोर्ट को तैयार करने वाली संयुक्त राष्ट्र की समिति ने कहा कि अलकायदा के कई बड़े आतंकवादी गत महीनों में मारे गए हैं लेकिन अब भी संगठन के कई प्रमुख आतंकवादी अफगानिस्तान में मौजूद हैं। ओसामा बिन लादेन एक समय अलकायदा का सरगना था। रिपोर्ट के मुताबिक अलकायदा का तालिबान के सहयोगी हक्कानी नेटवर्क से संबंध है और तालिबान के अभियानों में वह (अलकायदा आतंकवादी) अब भी अहम भूमिका निभा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक जिहाद और साझा इतिहास दोनों आतंकवादी समूहों को जोड़े हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पर तालिबान की ओर से कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन अमेरिका-तालिबान समझौतेके आलोचकों ने इस अस्पष्ट करार पर चिंता जताई है और चेतावनी दी है कि तालिबान लड़ाकों की गतिविधियों की निगरानी मुश्किल हो गई है। वाशिंगटन स्थित विल्सन सेंटर के एशिया कार्यक्रम के उपनिदेशक माइकल कुगेलमैन ने कहा, ‘‘ कई समस्याओं में एक समस्या यह है कि तालिबान से आंतकवाद निरोधक कार्रवाई की मांग बहुत अस्पष्ट है।’’

उन्होंने कहा कि समझौते में अलकायदा का उल्लेख तक नहीं किया गया है। कुगेलमैन ने कहा, ‘‘अमेरिका को कम से कम यह मांग करनी चाहिए थी कि तालिबान अलकायदा के बड़े आतंकवादियों से सभी तरह का संपर्क खत्म करेगा।’’ संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ लड़ाई में तालिबान के योगदान को रेखांकित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि आईएस बहुत आक्रमक हुआ है और अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि काबुल के प्रसूति अस्पताल पर हुए हमले में आईएस का हाथ है, जिसमें 24 लोग मारे गए थे। मृतकों में अधिकतर युवा प्रसूता और दो नवजात बच्चे शामिल थे। 

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पआईएसआईएसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत