लाइव न्यूज़ :

"कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर 'दमनात्मक' कार्रवाई तुरंत बंद करे भारत", बोली संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ, कहा- सभी गिरफ्तार कार्यकर्ता की जल्दी हो रिहाई

By भाषा | Updated: March 25, 2023 07:40 IST

इस पुरे मुद्दे पर बोलते हुए मैरी लॉलर ने कहा है कि ‘‘भारतीय अधिकारी कश्मीरी नागरिक समाज के लंबे समय से चले आ रहे दमन को तेज करते दिख रहे हैं। भारत को अपने मानवाधिकारों के दायित्वों का सम्मान करना चाहिए और जहां वह उनका उल्लंघन करता है, उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ’’

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ जारी कार्रवाई पर संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ ने बोला है। उन्होंने कहा है कि भारत इन कार्यकर्ताओं पर हो रही कार्रवाई को तुरंत रोके और उन्हें रिहा करे। बता दें उनका यह बयान तब सामने आया है जब एनआईए ने आतंकी फंडिंग मामले में कश्मीर में कुछ गिरफ्तारी की है।

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा: संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष विशेषज्ञ ने शुक्रवार को भारत से कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ जारी कार्रवाई तुरंत बंद करने को कहा है। यही नहीं विशेषज्ञ ने नई दिल्ली से उनके खिलाफ शुरू की गई सभी जांचों को बंद करने तथा उन्हें रिहा करने का आग्रह किया है। 

आतंकी फंडिंग मामले में एनजीओ पर गिरी है गाज

बता दें कि मानवाधिकार कार्यकर्ताओं पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष दूत मैरी लॉलर का यह आग्रह ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) से जुड़े आतंकवाद के वित्तपोषण मामले में जम्मू-कश्मीर नागरिक समूह गठबंधन (जेकेसीसीएस) के समन्वयक खुर्रम परवेज को गिरफ्तार किया है। 

क्या कहना है एएनआई का

एनआईए के मुताबिक, इस मामले में घाटी के कुछ गैर-सरकारी संगठनों, ट्रस्ट और सोसाइटी के आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों के वित्तपोषण में शामिल होने की जांच की जा रही है। एनआईए ने कहा है कि इनमें से कुछ संगठनों ने लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों के साथ संबंध विकसित किए हैं। 

भारत को लेकर संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष विशेषज्ञ ने क्या कहा

मामले में बोलते हुए मैरी लॉलर ने कहा, ‘‘भारतीय अधिकारी कश्मीरी नागरिक समाज के लंबे समय से चले आ रहे दमन को तेज करते दिख रहे हैं। भारत को अपने मानवाधिकारों के दायित्वों का सम्मान करना चाहिए और जहां वह उनका उल्लंघन करता है, उसे जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। ’’  

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रजम्मू कश्मीरएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं