लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में अमेरिका के फॉक्स न्यूज के दो पत्रकारों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

By विशाल कुमार | Updated: March 16, 2022 08:07 IST

कीव के बाहरी इलाके होरेनका में उनके वाहनों के चपेट में आने के कारण 55 वर्षीय कैमरामैन पियरे ज़ाक्रज़वेस्की और 24 वर्षीय ऑलेक्जेंड्रा कुवशिनोवा की मौत हो गई। वहीं, उनके 39 वर्षीय सहयोकगी बेंजामिन हॉल गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे55 वर्षीय कैमरामैन पियरे ज़ाक्रज़वेस्की और 24 वर्षीय ऑलेक्जेंड्रा कुवशिनोवा की मौत हो गई।39 वर्षीय सहयोकगी बेंजामिन हॉल गंभीर रूप से घायल हैं।रविवार को 50 वर्षीय अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की इरपिन शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

कीव: अमेरिकी समाचार चैनल फॉक्स न्यूज के दो पत्रकारों की कल यूक्रेन में जारी हमले में मौत हो गई। चैनल ने इसकी जानकारी दी है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कीव के बाहरी इलाके होरेनका में उनके वाहनों के चपेट में आने के कारण 55 वर्षीय कैमरामैन पियरे ज़ाक्रज़वेस्की और 24 वर्षीय ऑलेक्जेंड्रा कुवशिनोवा की मौत हो गई। वहीं, उनके 39 वर्षीय सहयोकगी बेंजामिन हॉल गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फॉक्स न्यूज मीडिया की सीईओ सुजैन स्कॉट ने कहा कि यह संगठन के लिए एक दिल दहला देने वाला दिन था। एक पत्रकार के रूप में ज़ाक्रज़वेस्की का जुनून और प्रतिभा बेजोड़ थी।

कंपनी ने कर्मचारियों को जारी बयान में कहा कि जान गंवाने वाले वीडियोग्राफर ज़ाक्रज़वेस्की ने फॉक्स न्यूज के लिए इराक, अफगानिस्तान और सीरिया में भी युद्ध को कवर किया था। कर्मचारियों ने कहा कि कुवशिनोवा पिछले एक महीने से टीम के साथ काम कर रही थीं और उन्होंने शानदार काम किया।

इससे पहले रविवार को 50 वर्षीय अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की इरपिन शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार प्रमुख ल्यूडमिला डेनिसोवा के अनुसार, संघर्ष में कम से कम दो अन्य यूक्रेनी पत्रकार भी मारे गए हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादपत्रकारFox Newsरूसयूक्रेनUkraine
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत