लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन-रूस युद्ध: राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा, 'जब तक रूसी हमारे जमीन से वापस नहीं जाते, उनसे कोई समझौता नहीं होगा'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 4, 2022 23:13 IST

रूसी आक्रमण झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ काउंसिल समिट में भाग लेते हुए स्पष्ट कहा है कि वह युद्धविराम समझौते को तब तक स्वीकार नहीं करेंगे, जब तक रूसी सेना को अपनी पुरानी जगह पर वापस नहीं चली जाती।

Open in App
ठळक मुद्देयूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि युद्ध विराम तभी होगा जब रूसी सैनिक उनकी जमीन खाली कर देंगेज़ेलेंस्की ने यह बात वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ काउंसिल समिट में कही ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपनी क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है

कीव: रूसी आक्रमण झेल रहे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने स्पष्ट कहा है कि उनका देश मास्को के साथ तब तक कोई समझौता नहीं स्वीकार करेगा, जब तक रूसी सैनिक उनके कब्जे वाली जमीन खाली नहीं करते।

बुधवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल के सीईओ काउंसिल समिट में भाग लेते हुए ज़ेलेंस्की ने कहा कि युद्ध के पहले चरण में यूक्रेनी सेना ने रूसी आक्रमण को रोक दिया था और दूसरे चरण में यूक्रेनी सैनिकों ने अपने क्षेत्र से रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया और तीसरे चरण में यूक्रेनी सेना अपनी क्षेत्रीय अखंडता को बहाल करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक ज़ेलेंस्की ने कहा कि वह युद्धविराम समझौते को तब तक स्वीकार नहीं करेंगे, जब तक रूसी सेना को अपनी पुरानी जगह पर वापस नहीं चली जाती। जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि हम रूस द््वारा थोपे गये किसी भी तरह के संघर्ष विराम को नहीं स्वीकार करेंगे। 

इसके साथ ही राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने चेतावनी दी कि यूक्रेन को पूर्वी यूक्रेन के लिए शांति समझौते के लिए किसी भी राजनयिक दलदल में न खींचा जाए, जिसे साल 2015 में फ्रांस और जर्मनी द्वारा मध्यस्थता करके संपन्न कराई गई थी।

मालूम हो कि रूस ने साल 2014 में यूक्रेन के क्रीमियन प्रायद्वीप पर कब्जा कर लिया था और यूक्रेन के पूर्वी औद्योगिक क्षेत्र डोनबास में अलगाववादी विद्रोह के परोक्ष तौर पर अपना समर्थन दिया था। 

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को क्रीमिया पर रूसी संप्रभुता की मान्यता और अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मंजूरी देने के लिए अड़े हुए हैं। 

ज़ेलेंस्की ने इस बात पर जोर दिया कि रूस के साथ चल रही लड़ाई को समाप्ती के लिए होने वाले किसी भी सौदे के लिए बातचीत करने के लिए अगर पुतिन उनसे मिलना ताहते हैं तो उन्हें ज़ेलेंस्की के तर्कों से सहमत होना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि शांति वार्ता जारी रखना महत्वपूर्ण है, लेकिन ध्यान दिया कि जब तक रूसी राष्ट्रपति इस पर हस्ताक्षर नहीं करते या आधिकारिक बयान नहीं देते, मुझे ऐसे समझौतों में कोई मतलब नहीं दिखता।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनरूसवोलोदिमीर जेलेंस्कीव्लादिमीर पुतिन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

विश्वइज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध, मॉस्को पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची?, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ कई मुद्दे पर करेंगे चर्चा

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं