लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के नियामक ने कोविड से निपटने के लिए एंटीबॉडी दवा रोनाप्रेव को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: August 20, 2021 21:22 IST

Open in App

ब्रिटेन के औषधि नियामक ने कोविड-19 के इलाज के लिए देश की पहली दवा के चिकित्सीय उपयोग के लिए शुक्रवार को मंजूरी दे दी जो मानव निर्मित ‘एंटीबॉडी’ से बनायी गयी है। मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि रोनाप्रेव पहला ‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी’ उत्पाद है जिसे ब्रिटेन में कोविड​​​-19 की रोकथाम और इलाज में उपयोग के लिए मंजूरी दी गयी है।‘मोनोक्लोनल एंटीबॉडी’ मानव निर्मित प्रोटीन होते हैं जो प्रतिरक्षा तंत्र में प्राकृतिक मानव ‘एंटीबॉडी’ की तरह काम करते हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, "यह स्वतंत्र दवा नियामक की ओर से बेहतरीन खबर है और इसका मतलब है कि ब्रिटेन ने विशेष रूप से कोविड-19 के लिए तैयार की गयी अपनी पहली दवा को मंजूरी दे दी है।"उन्होंने कहा कि यह इलाज कोविड से निपटने में हमारे विश्व प्रसिद्ध टीकाकरण कार्यक्रम और जीवन रक्षक दवाइयों- डेक्सामेथासोन और टोसीलिजुमैब के अलावा एक महत्वपूर्ण सहायक होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMaharashtra: नागपुर में मरीजों की जान से खिलवाड़, नकली इंजेक्शनों की बिक्री का रैकेट उजागर

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब

स्वास्थ्ययाद कीजिए नीम हकीम खतरा-ए-जान वाली कहावत! 

स्वास्थ्यअमानक दवाइयां बाजार में कैसे पहुंच जाती हैं ?

स्वास्थ्यजब दवा ही जहर बन जाए तो कोई कैसे बचे !

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं