लाइव न्यूज़ :

भारत में जैश-लश्कर के आतंकियों की घुसपैठ कराने के फिराक में पाकिस्तान, बार्डर पर भेजे दो हजार सैनिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2019 08:53 IST

पाकिस्तान की इस हरकत से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान इन सैनिकों के इस्तेमाल से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने के फिराक में है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद पाकिस्तान बखौलाया हुआ है।हाल ही में पाकिस्तान ने कश्मीरी जनता के साथ ‘एकजुटता’ दिखाने के लिए ‘कश्मीर ऑवर’ मनाया।

कश्मीर पर तनाव को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच संकट और भी गहराता चला जा रहा है। इसकी गर्माहट सीमा पर देखी जा सकती है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) के पास दो हजार सैनिक तैनात कर दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाक ने सेना की तैनाती अधिकृत कश्मीर (पीओके) के पुंछ इलाके के पास बाग और कोटली सेक्टर में की है। 

पाकिस्तान की इस हरकत से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान इन सैनिकों के इस्तेमाल से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों की भारत में घुसपैठ कराने के फिराक में है। वहीं, भारतीय सेना पाक कि हरकतों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।  

मालूम हो कि इससे पहले भी पाकिस्तान ने सरक्रीक इलाके और एलओसी के पास करीब स्पेशल फोर्स के 100 जवानों की तैनाती थी। 

आर्टिकल 370 खत्म होने पर बखौलाया पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म होने के बाद पाकिस्तान बखौलाया हुआ है। हाल ही में पाकिस्तान ने कश्मीरी जनता के साथ ‘एकजुटता’ दिखाने के लिए ‘कश्मीर ऑवर’ मनाया। जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है।

शुक्रवार दोपहर को जैसे ही घड़ी की दोनों सुइयां 12 के अंक पर पहुंचीं, देशभर में सायरन बजने लगे और इस्लामाबाद की सभी सड़कों पर यातायात सिगनल लाल हो गये थे। मुख्य आयोजन इस्लामाबाद के कांस्टीट्यूशन एवेन्यू में आयोजित किया गया जहां प्रधानमंत्री इमरान खान ने झंडा लहरा रही और नारेबाजी कर रही भीड़ को संबोधित किया था।

इमरान खान ने कहा कि था जब तक कश्मीर आजाद नहीं होता, हम फोरम पर मैं कश्मीर की जंग लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि आज मैंने न्यूयॉर्क टाइम्स में आर्टिकल लिखकर बताया है कि कश्मीर में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस का नजरिया सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं, क्रिश्चियन के लिए भी बुरा है। नेहरू और गांधी की सेक्युलरिज्म को आरएसएस और बीजेपी की सरकार ने तहस-नहस कर दिया।

टॅग्स :पाकिस्तानजम्मू कश्मीरएलओसीजैश-ए-मोहम्मदइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस