लाइव न्यूज़ :

पत्रकार ने टीवी पर राष्ट्रपति के लिए किया तुर्की मुहावरे का प्रयोग, अदालत ने अवमानना के लिए भेज दिया जेल

By विनीत कुमार | Updated: January 24, 2022 12:36 IST

तुर्की में एक महिला पत्रकार सेदेफ काबास (Sedef Kabas) को कथित तौर पर राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का लाइव टीवी पर अपमान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की की पत्रकार सेदेफ काबास को किया गया गिरफ्तार, राष्ट्रपति के अपमान का आरोप।सेदेफ काबास ने लाइव टीवी पर एक कहावत का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर उन पर कार्रवाई हुई है।काबास ने कहा था- एक बैल महल में प्रवेश करने से राजा नहीं बन जाता, बल्कि महल खलिहान बन जाता है।

इस्तांबुल: तुर्की के एक कोर्ट ने देश के राष्ट्रपति का कथित तौर पर अपमान करने के लिए जानी-मानी पत्रकार सेदेफ काबास को जेल में भेज दिया है। काबास को शनिवार को इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था और एक अदालत ने उन पर मुकदमे से पहले जेल भेजने का आदेश दिया।

काबास पर राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन का एक कहावत के साथ अपमान करने का आरोप है। काबास ने इस कहावत को लाइव टेलिविजन प्रसारण के दौरान कहा। आरोपों के अनुसार जिस चैनल पर उन्होंने राष्ट्रपति को लेकर बातें कही, वह विपक्ष से जुड़ा है। 

हालांकि काबास ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों से इनकार किया है। काबास को जिन आरोपों के तहत पकड़ा गया है, उसमें एक से चार साल के जेल की सजा का प्रावधान है।

काबास के किस मुहावरे पर मचा बवाल?

काबास ने Tele1 चैनल पर कहा था, 'एक बहुत प्रसिद्ध कहावत है कि सिर पर ताज रखने वाला समझदार हो जाता है। लेकिन हम देख सकते हैं कि ये सच नहीं है।' उन्होंने आगे कहा था, 'एक बैल महल में प्रवेश करने से राजा नहीं बन जाता, बल्कि महल खलिहान बन जाता है।' काबास ने बाद में अपनी कही बातों को ट्विटर पर भी साझा किया।

इस पर एर्दोगन के मुख्य प्रवक्ता फाहरेट्टिन अल्तुन ने काबास की टिप्पणियों को 'गैर-जिम्मेदाराना बताया था। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'एक तथाकथित पत्रकार एक ऐसे टेलीविजन चैनल पर हमारे राष्ट्रपति का खुले तौर पर अपमान कर रहा है, जिसका सिवाय नफरत फैलाने के कोई लक्ष्य नहीं है।'

काबास ने बहरहाल अदालती में दिए बयान में राष्ट्रपति का अपमान करने के इरादे वाले आरोपों से इनकार किया है। Tele1 चैनल के संपादक मर्डन यानरडाग ने भी काबस की गिरफ्तारी की आलोचना की है।

उन्होंने कहा, 'एक कहावत की वजह से रात दो बजे काबास की गिरफ्तारी अस्वीकार्य है। यह रुख पत्रकारों, मीडिया और समाज को डराने का एक प्रयास है।' गौरतलब है कि एर्दोगन के राष्ट्रपति बनने के बाद से हजारों लोगों पर उनके अपमान का आरोप लगाया गया है। साल 2020 में इस आरोप से संबंधित 31,000 से अधिक जांच दर्ज की गई थी।

टॅग्स :Recep Tayyip ErdoanTurkey
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

क्राइम अलर्टदिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

विश्वतुर्किये में प्लेन क्रैश हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत 8 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो