लाइव न्यूज़ :

ट्रंप की विरासत: उन्होंने राष्ट्रपति पद को बदल दिया, क्या यह चल पाएगा?

By भाषा | Updated: December 21, 2020 17:40 IST

Open in App

वाशिंगटन, 21 दिसंबर (एपी) राष्ट्रपति के लिहाज से सबसे ‘विचित्र’ डोनाल्ड ट्रंप ने इस पद को नया स्वरूप दिया और सदियों से चले आ रहे नियमों और परंपराओं को ध्वस्त कर राष्ट्रीय विमर्श में इस तरह छाए रहे जैसा किसी ने पहले नहीं किया था।

अपनी ही तरंग और ट्वीट से शासन करने वाले ट्रंप ने देश के नस्ली और सांस्कृतिक विभाजन को और गहरा कर दिया तथा राष्ट्र की संस्थाओं में भरोसे की अनदेखी की। उनकी विरासत: उथल-पुथल भरे चार साल जिसमें महाभियोग, सदी की सबसे भीषण महामारी के दौरान विफलताएं और चुनावी हार को स्वीकार करने से इनकार करना हैं।

राष्ट्रपति कैसे आचरण और संवाद करते हैं इसे जुड़ी तमाम धारणाओं को धता बताते हुए उन्होंने बिना सोच-विचार के बयान और नीतिगत घोषणाएं समान रूप से जारी कीं, फिर अमेरिकी लोगों के लिये उस पर सफाई देकर समर्थकों को खुश करना तथा दुश्मनों- कई बार सहयोगियों को भी- बेचैन कर देने का भी उनका अलग ही अंदाज था।

जिस पद पर अब तक सिर्फ 44 अन्य व्यक्ति ही रहे हों उस पर ट्रंप जैसी ही किसी और ‘विघटनकारी’ शख्सियत का चयन न करने को लेकर राष्ट्र पर दबाव कितना अमिट होगा यह देखा जाना अभी बाकी है।

उनके अनुगामियों पर इसकी छाया दिखनी शुरू हो गई है और ट्रंप के निराकरण के तौर पर अपनी दावेदारी की रूपरेखा तैयार करने वाले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद को बीते चार सालों की अशांति और विरोध के उपचार के तौर पर पेश किया और ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति कार्यालय) की गरिमा को बहाल करने का संकल्प व्यक्त किया।

राष्ट्रपतियों से संबंधित इतिहास के जानकार माइकल बेस्कलॉस कहते हैं, “पूरे चार सालों तक वह ऐसे व्यक्ति थी जिन्होंने हर मौके पर राष्ट्रपति की शक्तियों को कानून के दायरे से बाहर ले जाने की कोशिश की।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने राष्ट्रपति पद को कई मायनों में बदला, लेकिन अगर कोई राष्ट्रपति वाकई में इन्हें बदलना चाहता है तो उनमें से कई को वह लगभग रातोंरात बदल सकता है।”

ट्रंप की सबसे स्थायी विरासत अपनी ही सरकार के संस्थानों के प्रति अमेरिकियों के विचारों को नष्ट करने के लिये राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा