लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पर्यटनः 137 करोड़ से अधिक घरेलू और 3.66 लाख विदेशी पर्यटक पहुंचे?, देश में पहला और दुनिया में चौथा स्थान, महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 20:36 IST

Uttar Pradesh Tourism: आंकड़ों की सबसे बड़ी वजह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 रहा, जहां रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देUttar Pradesh Tourism: पर्यटन के विकास के लिए 1283.33 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कीं।Uttar Pradesh Tourism: पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने व सांस्कृतिक संरक्षण के लिए जागरूकता फैला रहे हैं।Uttar Pradesh Tourism: चित्रकूट में कालिंजर एकीकृत मार्ग तथा राम वन गमन मार्ग पर पर्यटक सुविधा केंद्रों का विकास प्रमुख हैं।

लखनऊः धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के नवीनीकरण और पर्यटन सुविधाओं के विकास की बदौलत उत्तर प्रदेश ने इस साल घरेलू पर्यटन के मामले में देश में प्रथम तथा विदेशी पर्यटन में चौथा स्थान प्राप्त किया है। राज्य सरकार के एक बयान में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से कहा है कि वर्ष 2025 में प्रदेश में 137 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटकों का आगमन हुआ जबकि तीन लाख 66 हजार विदेशी पर्यटकों ने प्रदेश की यात्रा की। बयान के अनुसार, इन आंकड़ों की सबसे बड़ी वजह प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 रहा, जहां रिकॉर्ड 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे।

बयान में बताया गया है कि पर्यटन विभाग ने इस वर्ष प्रदेश में पर्यटन के विकास के लिए 1283.33 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कीं जिनमें वाराणसी के घाटों का सौंदर्यीकरण, एकीकृत सर्किट हाउस और कन्वेंशन सेंटर का निर्माण, चित्रकूट में कालिंजर एकीकृत मार्ग तथा राम वन गमन मार्ग पर पर्यटक सुविधा केंद्रों का विकास प्रमुख हैं।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बनी उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 ने प्रदेश में पर्यटन के बहुआयामी विकास को सुनिश्चित किया। इसके अलावा पर्यटन विभाग ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए ‘ज्यूरिख ट्रेवल मार्ट’, ‘ग्लोबल ट्रेवल मार्केट-2025’, ‘पेरिस फैशनवीक’, जीटीएसी तोक्यो-सिडनी, आईटीबी एशिया, फिटूर-2025 जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिस्सा लिया।

साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आईटीबी इंडिया व जीटीए पटना-लखनऊ-मुंबई-चेन्नई-दिल्ली आदि में भागीदारी से प्रचार बढ़ा। बयान के मुताबिक, युवा सशक्तीकरण पर जोर देते हुए पर्यटन विभाग ने ‘सीएम टूरिज्म फेलाशिप प्रोग्राम’ का संचालन किया, जिसके तहत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसमें कहा गया है कि साथ ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में युवा पर्यटन दलों का गठन हुआ और ये दल पर्यटकों को सुविधाएं प्रदान करने व सांस्कृतिक संरक्षण के लिए जागरूकता फैला रहे हैं।

टॅग्स :पर्यटनउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथराम मंदिरमहाकुंभ 2025
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?