लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन में महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: February 1, 2021 10:02 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन (अमेरिका), एक फरवरी महात्मा गांधी को उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर यहां पुष्पांजलि अर्पित की गई और इस दौरान ह्यूस्टन में भारत के मिशन ने ‘‘शांति के लिए महात्मा गांधी के प्रयास’’विषय पर ऑनलाइन प्रस्तुति पेश की।

ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत असीम महाजन और ‘एटर्नल गांधी म्यूजियम ह्यूस्टन’ (ईजीएमएच) के सदस्यों ने शनिवार को एक कार्यक्रम में हरमन पार्क में गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। ईजीएमएच ने इस कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज ग्रेटर ह्यूस्टन, यूनिटी चर्च ऑफ ह्यूस्टन, इस्माइली जमातखाना एंड सेंटर ह्यूस्टन, रोथको चैपल, बहाइज ऑफ ह्यूस्टन के साथ मिलकर किया।

डॉ. शोभना राधाकृष्णा द्वारा ‘महात्मा गांधी की शांति के लिए कोशिश’ विषय पर ऑनलाइन प्रस्तुति का ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत ने सीधा प्रसारण किया।

सच्चाई एवं अहिंसा के लिए गांधी की शहादत की 73वीं वर्षगांठ मनाने के लिए ‘श्रद्धांजलि-ए मेमोरियल सर्विस’ ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के अधिकारियों, सांसदों, भारतीय-अमेरिकियों और ह्यूस्टन के स्थानीय लोगों ने भी गांधी को श्रद्धांजलि दी।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा, ‘‘मैं शांतिपूर्ण प्रदर्शन की उनकी सीख को याद रखने के लिए सभी को प्रोत्साहित करता हूं। उनके इन शब्दों ने विश्वभर में लाखों लोगों का मार्गदर्शन किया है कि ‘ यदि आप दुनिया में बदलाव देखना चाहते हैं, तो आपको पहले खुद को बदलना होगा’।’’

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि महाजन ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने मार्टिन लूथर किंग जूनियर समेत दुनियाभर के लोगों को प्रेरित किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज जब हम मिलकर कोरोना वायरस महामारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में हमें मानवता की सेवा का गांधी का संदेश याद आता है। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं मानवता की सेवा के जरिए भगवान को देखने की कोशिश कर रहा हूं। मैं जानता हूं कि भगवान न तो स्वर्ग में है और न ही पाताल में है। वह हरेक के भीतर है।’’ एटर्नल गांधी संग्रहालय गांधी जी के सार्वभौमिक संदेश और शिक्षाओं के प्रसार के लिए भारत और अमेरिकी समुदाय की पहल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला