लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के खिलाफ खतरे मौजूद, लेकिन सरकार हरसंभव कोशिश कर रही : इला गांधी

By भाषा | Updated: August 23, 2021 18:24 IST

Open in App

महात्मा गांधी की पोती इला गांधी ने सोमवार को कहा कि हालिया हिंसा के बाद दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ खतरा बना हुआ है, लेकिन सरकार इसका मुकाबला करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। सात जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की कैद के विरोध में दो प्रांतों में लूटपाट और आगजनी की घटनाएं हुयी थीं। जुमा को अदालत की अवमानना ​​के लिए सजा सुनाई गई है।पिछले महीने देश के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा के बारे में कुछ खबरों में कहा गया था कि हिंसा में सबसे ज्यादा नुकसान भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी लोगों को हुआ और कुछ खबरों में तो यहां तक कहां गया कि हिंसा में मारे गए 330 लोगों में से कई भारतीय मूल के थे। गांधी ने कहा, ‘‘यह बिल्कुल सच नहीं है। निश्चित रूप से, कई भारतीय स्वामित्व वाले व्यवसाय थे जिन्हें लूट लिया गया था या जला दिया गया था... हमें जहां तक जानकारी है, किसी भी भारतीय पर कोई सीधा हमला नहीं हुआ था। जहां तक ​​मौतों का सवाल है, हम समझते हैं कि मारे गए लोगों में से केवल दो या तीन लोग भारतीय मूल के थे।" उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यह कहा था कि दुनिया में कहीं भी किसी के द्वारा आतंकवादी हमले किसी भी समय हो सकते हैं, न कि केवल दक्षिण अफ्रीका में किसी विशेष समुदाय के खिलाफ।" वह भारतीय मीडिया में आयी कुछ खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रही थीं जिनमें उनके हवाले से कहा गया था कि हमले कभी भी, कहीं भी हो सकते हैं। गांधी ने कहा, "हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि इस तरह के खतरे बने हुए हैं, खासकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा इसकी वकालत की जाती है, लेकिन हमारी सरकार इससे निपटने के लिए अपनी पूरी ताकत का उपयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वSouth African Parliamentary Elections: एएनसी को 30 साल में पहली बार नहीं मिला बहुमत, अफ्रीका को रंगभेद से मुक्त कराने वाली पार्टी को 40 प्रतिशत से अधिक मत

विश्वSouth African Parliamentary Elections: पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को झटका, संसदीय चुनाव में खड़े होने की इजाजत नहीं, कोर्ट ने कसी नकेल

विश्वSouth Africa elections 2024: जैकब जुमा पर प्रतिबंध, 29 मई को होने वाले आम चुनाव में खड़े नहीं होंगे, जानें

भारतभारतीय मूल के गुप्ता बंधुओं को दुबई में किया गया गिरफ्तार, दक्षिण अफ्रीका में दर्ज हैं भ्रष्टाचार से जुड़े केस, जानें पूरा मामला

विश्वदक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति को स्वास्थ्य कारणों से मिली चिकित्सा पैरोल

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

विश्वअड़चनों के बीच रूस के साथ संतुलन साधने की कवायद

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका