दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति को स्वास्थ्य कारणों से मिली चिकित्सा पैरोल
By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:50 IST2021-09-05T22:50:07+5:302021-09-05T22:50:07+5:30

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति को स्वास्थ्य कारणों से मिली चिकित्सा पैरोल
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के खराब स्वास्थ्य के चलते उन्हें चिकित्सा पैरोल दी गई है। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जुमा (79) अदालत की अवमानना के मामले 15 महीने कैद की सजा भुगत रहे हैं। वह राजनीतिक भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए गठित आयोग के सामने उपस्थित नहीं हो रहे थे जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी अपील खारिज कर दी थी। इस जांच में कई चश्मदीदों ने उनके खिलाफ गवाही दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।