लाइव न्यूज़ :

अमेजन में लगी आग के बाद ‘कैप्टन नीरो’ के टैग को ब्राजील के राष्ट्रपति ने किया खारिज

By भाषा | Updated: August 23, 2019 10:14 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति ने ट्वीट करके कहा था कि हमारा घर जल रहा है। अमेजन वर्षावन-हमारा फेफड़ा है जो पृथ्वी पर 20 फीसदी ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है, उसमें आग लगी है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संकट है।

Open in App
ठळक मुद्दे‘कैप्टन नीरो’ का यह टैग रोम के राजा नीरो से आया है जो रोम के जलने के दौरान बांसुरी बजा रहा था। ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि मैक्रों ‘उपनिवेशवादी मानसिकता’ के हैं।

ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी नीतियां अमेजन जंगल में लगी भयानक आग के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह उन्हें ‘कैप्टन नीरो’ कहकर देश के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बोल्सोनारो ने शुष्क मौसम में लगी आग का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ मैं आग लगने की घटना का बचाव नहीं करता हूं क्योंकि हमेशा ही आग लगती रही है और यह लगती रहेगी। दुर्भाग्यवश अमेजन के जंगल में ऐसा हमेशा होता है।’’

राष्ट्रपति ने ब्रासीलिया में अपने आवास के बाहर कहा कि आग के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना ब्राजील के खिलाफ अभियान है। ‘कैप्टन नीरो’ का यह टैग रोम के राजा नीरो से आया है जो रोम के जलने के दौरान बांसुरी बजा रहा था। बोल्सोनारो पूर्व में सेना में कैप्टन रह चुके हैं। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया था कि अमेजन जंगल में लगी आग एक अंतराष्ट्रीय संकट है और उसे इस सप्ताहांत में फ्रांस में होने वाले जी-7 देशों के सम्मेलन के दौरान बातचीत के क्रम में शीर्ष प्रमुखता दी जाए।

इस ट्वीट पर ब्राजील के राष्ट्रपति ने कहा कि मैक्रों ‘उपनिवेशवादी मानसिकता’ के हैं। बोल्सोनारो ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ फ्रांस के राष्ट्रपति का वह सुझाव उनकी औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है कि अमेजन जंगल में लगी आग के बारे में जी-7 बैठक के दौरान चर्चा की जाए, वह भी संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधियों की भागीदारी के बिना। इस मानसिकता के लिए 21वीं शदी में कोई जगह नहीं है।’’

फ्रांस के राष्ट्रपति ने ट्वीट किया था, ‘‘ हमारा घर जल रहा है। वास्तव में। अमेजन वर्षावन-हमारा फेफड़ा है जो पृथ्वी पर 20 फीसदी ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है, उसमें आग लगी है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संकट है। आइए हम जी-7 शिखर सम्मेलन के सदस्य इस आपात स्थिति पर चर्चा करें।’’ इससे पहले संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भी इस आग पर ‘गंभीर चिंता’ व्यक्त की है।

टॅग्स :फ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

भारतजाक ताती की प्लेटाइम, लॉरी बेकर का कॉफी हाउस और शहर का सपना

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?