लाइव न्यूज़ :

बच्चों तक पहुंच रही इजराइल और हमास के बीच संघर्ष की आंच

By भाषा | Updated: May 19, 2021 13:26 IST

Open in App

गाजा सिटी, 19 मई (एपी) गाजा पट्टी पर इजराइल की लगातार बमबारी और हवाई हमलों से यहां के बच्चे दहशत और सदमे में है। छोटी सी उम्र में अनेक बच्चों ने ऐसे हालात बार-बार देखे हैं। दो दिन पहले घर के मलबे में से निकाली गई सात साल की सुजी इशकोंताना ने अपने भाई-बहनों और मां को अपनी आंखों के सामने दम तोड़ते देखा है। मलबे से निकलने के बाद वह न तो कुछ बोल रही है और न ही खा-पी रही है।

बीते बारह बरस में यह चौथी बार है जब इजराइल और हमास शासकों के बीच युद्ध हुआ है। हर बार इजराइल ने घनी आबादी वाली गाजा पट्टी की ओर निरंतर हवाई हमले किए, हमास ने भी इजराइल की ओर लगातार रॉकेट दागे।

गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक दस मई को शुरू हुए संघर्ष में गाजा में अब तक 217 फलस्तीनी मारे गए हैं जिनमें से कम से कम 63 बच्चे हैं। वहीं इजराइल में हमास के रॉकेट हमलों में पांच वर्षीय एक बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर आए गाजा के वीडियो दिल दहलाने वाले हैं। कहीं अपने बच्चों की मौत की खबर सुनकर पिता सुधबुध खो बैठा है तो कहीं बच्चा अपने पिता की देह नहीं ले जाने दे रहा।

रविवार सुबह इजराइल द्वारा बिना किसी पूर्व चेतावनी के किए गए हमले में इशकोंताना परिवार का घर मलबे में बदल गया और सभी सदस्य उस मलबे में दब गए।

सुजी के पिता रियाद कहते हैं, ‘‘मुझे मेरी पत्नी और बच्चों की आवाज आ रही थी। धीरे-धीरे ये आवाजें मंद पड़ने लगी और मुझे अहसास हुआ कि वे मर चुके हैं।’’ परिवार में अब सुजी और उसके पिता ही जिंदा बचे हैं।

बालरोग चिकित्सक डॉ. जुहैर अल जारो ने बताया कि सुजी बहुत सदमे में है और गहरे अवसाद में चली गई है।

लगातार हो रही बमबारी के बीच गाजा में अभिभावक अपने भयभीत बच्चों को शांत करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

शरणार्थी परिषद क्षेत्र के फिल्ड मैनेजर हुजैफा याजजी ने कहा कि यह हिंसा बच्चों की मानसिकता को निश्चित ही प्रभावित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?