लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश हिंसा की आग न्यूयॉर्क तक पहुंची, दूतावास में BNP कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा

By आकाश चौरसिया | Updated: August 6, 2024 13:04 IST

बांग्लादेश में उत्पन्न हुई स्थिति की आंच अमेरिका स्थित दूतावास तक जा पहुंची है। सामने आए वीडियो में पता चल रहा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने वहां पर जमकर हंगामा किया। बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान के पोस्टर हटा डाला है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका स्थित बांग्लादेश दूतावास में अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझा रहे हैंगौरतलब है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने सोमवार को अपना इस्तीफा दिया थाफिर वो वहां से छोड़कर भाग निकलीं और भारत पहुंच गईं

नई दिल्ली: बांग्लादेश में उत्पन्न हुई स्थिति की आंच अब अमेरिका स्थित देश के दूतावास तक जा पहुंची। सामने आए वीडियो में पता चल रहा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ताओं ने वहां जमकर हंगामा किया। साथ में जो खबर आ रही है उसके मुताबिक वहां स्थित कॉन्सुलेट से शेख मुजीबुर्रहमान का पोस्टर हटा दिया गया। हालांकि, इस विरोध प्रदर्शन के बाद से सवाल उठ रहे हैं कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में इस तरह की बात सिक्योरिटी पर सवाल खड़ा कर रही है।

इस बीच जो खबर सामने आ रही है, उसमें बताया जा रहा है कि बांग्लादेश के दूतावास में अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझा रहे हैं और कह रहे हैं कि जो भी आप कहेंगे, वही किया जाएगा। गौरतलब है कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना ने सोमवार को अपना इस्तीफा दे दिया था और इसके साथ वो देश छोड़कर भाग निकलीं। फिर पता चला कि वो भारत के हिंडन एयरबेस पहुंची, माना जा रहा है कि वो एयरबेस में स्थित गेस्ट हाऊस में रुकी हुई हैं। 

माना जा रहा है कि अब बांग्लादेश की स्थिति पूरी तरह सेना के कंट्रोल में है। फिलहाल वहां के राष्ट्रपति ने मुख्य विपक्षी पार्टी खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया और अंतरिम सरकार के गठन का फैसला किया गया है। 

भारी विरोध प्रदर्शन के बीच पूर्व पीएम शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह ढाका से अगरतला के रास्ते गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस में आ गईं।। उनका C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सोमवार शाम 6 बजे गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरा था। 

राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शेख हसीना के आते ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने उनसे मुलाकात की थी। बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना के भारत के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि शेख हसीना जब तक लंदन नहीं जा रही हैं। वह यहीं रुकेंगी।

टॅग्स :बांग्लादेशशेख हसीनाअमेरिकाNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?