लाइव न्यूज़ :

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे द अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जांच आयोग के सामने पेश हुए

By भाषा | Updated: November 16, 2020 22:56 IST

Open in App

जोहानिसबर्ग, 16 नवंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा सोमवार को एक आयोग के सामने पेश हुए। जुमा 2009 से 2018 के बीच राष्ट्रपति थे।

इस दौरान कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच आयोग कर रहा है।

एक साल पहले वह आयोग के सामने अपने बयान से मुकर गए थे जिसके बाद पहली बार जुमा आयोग के समक्ष प्रस्तुत हुए।

भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोपों के बीच जुमा को 2018 में पद से हटना पड़ा था।

आयोग के पास मुकदमा चलाने के अधिकार नहीं हैं लेकिन इसके सामने उजागर होने वाली जानकारी के आधार पर अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां आरोपी के विरुद्ध आपराधिक मामला चला सकती हैं।

सोमवार को जुमा ने आयोग के अध्यक्ष उप मुख्य न्यायाधीश रेमंड जोंडो के नाम एक आवेदन दाखिल किया जिसमें कहा गया कि जोंडो पक्षपाती हैं इसलिए जुमा को उनसे बचाया जाए।

जुमा के वकील मुजी सिखाखाने ने आयोग को बताया कि जुमा को लगता है कि आयोग के अध्यक्ष का रवैया पक्षपाती है और आयोग के सामने पेश होने वाले चश्मदीदों के चयन को देखते हुए यह पता चलता है कि अध्यक्ष ने जुमा को अपराधी मान लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात