लाइव न्यूज़ :

टेक्सास के न्यायाधीश ने चुनाव परिणाम को पलटने संबंधी वाद खारिज किया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 10:06 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो जनवरी (एपी) एक संघीय न्यायाधीश ने रिपब्लिकन पार्टी के एक सदस्य की ओर से दायर उस वाद को शुक्रवार को खारिज कर दिया जिसका मकसद उप राष्ट्रपति माइक पेंस को देश में हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को उस वक्त पलटने की शक्ति देना है, जब अगले सप्ताह कांग्रेस औपचारिक रूप से इलेक्टोरल कॉलेज के वोट की गिनती करेगा।

राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन ने जीत दर्ज की है।

सीनेट के अध्यक्ष के रूप में पेंस की देखरेख में बुधवार को सत्र आयोजित होगा और वह व्हाइट हाउस की दौड़ में विजेता के नाम की घोषणा करेंगे।

इलेक्टोरल कॉलेज ने इस माह बाइडन की जीत पर मोहर लगा दी और वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुनाव के नतीजों को पलटने के कई कानूनी प्रयास विफल साबित हुए हैं।

वाद में अदालत से 1887 के उस कानून को रद्द करने का अनुरोध किया गया था, जो यह बताता है कि कांग्रेस किस प्रकार से मतगणना करेगी।

वाद में इस बात पर जोर दिया गया था कि उप राष्ट्रपति ‘‘अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करके और स्वविवेक से इस बात का निर्णय ले सकते हैं कि किस प्रांत के लिए किस इलेक्टोरल वोट की गिनती करनी है।

टेक्सास अमेरिकी जिला न्यायाधीश जेरेमी केरनोडल ने रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य लुई गोमर्ट द्वारा दायर वाद को खारिज कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

विश्व अधिक खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?